फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Football Subroto cup

Poonch News: प्रदेश की लड़कियों ने फुटबॉल में रचा इतिहास, पहली बार खेलेंगी सुब्रतो कप

विज्ञापन
Football Subroto cup
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंची टीम, आज असम से पहला मुकाबला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। आतंकवाद के चलते चर्चा में रहे पुंछ का नाम अब जिले की लड़कियां फुटबॉल खेलकर मशहूर करने वाली हैं। क्योंकि, दीनानाथ रफीक मेमोरियल गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल शीश महल की लड़कियां प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता सुब्रतो कप के अंडर-17 मुकाबलों में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंची हैं। कोच राजिंदर सिंह और अंजू देवी की अगुवाई में पुंछ की लड़कियां 20 सितंबर को असम, 21 को अरुणाचल प्रदेश और 22 सितंबर को आईपीएससी के खिलाफ लीग मैच खेेलेंगी। प्रतियोगिता में बंग्लादेश की टीम भी भाग ले रही है।
टीम कोच ने बताया कि 62 वर्षों में यह पहला मौका है जब जम्मू-कश्मीर की लड़कियों की टीम प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो फुटबॉल कप में भाग ले रही हैं। यह पुंछ की लड़कियों की बहुत बड़ी उपलब्धि है। लड़कों की टीम इस प्रतियोगिता में पहले भी भाग लेती रही हैं। इस 14 सदस्यीय टीम में आलिया फातिमा बतौर कप्तान खेल रही हैं। उसके साथ टीम में स्मृति शर्मा, राबिया अंजुम, नंदिनी शर्मा, रुबाब जोहरा, सादिया मुश्ताक, सोबिया मजीद, दीपिका केशव, इफत आफरीन, अफरीन जहांगीर, मैनाज अख्तर, मैनाज बशीर, नाहिदा कोसर और शाजिया अख्तर शामिल हैं।
विज्ञापन

गौरतबल है कि इससे पहले पुंछ जिले में हॉकी में लड़कियां राष्ट्रीय स्तर के खेलों में भाग लेती रही हैं। लेकिन, फुटबॉल में पहली बार लड़कियों ने किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया है। दूरदराज, पिछडे, सुविधाओं से वंचित एवं नियंत्रण रेखा पर बसे पुंछ जैसे क्षेत्र की लड़कियों का भाग लेना जिले की हजारों लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहा है। दीनानाथ रफीक मेमोरियल गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल शीश महल की प्रिंसिपल अंजुम शाहीन का कहना है कि स्कूल के साथ जिले और पूरे जम्मू-कश्मीर के लिए गर्व की बात है जो लड़कियां सुब्रतो फुटबॉल कप तक पहुंची हैं। आशा है कि लड़कियां जीत कर ही लौटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed