{"_id":"60ce41b98ebc3ef20a6c6972","slug":"fire-poonch-news-jmu2376933171","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोरन में आग लगने से आठ दुकानें जल कर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोरन में आग लगने से आठ दुकानें जल कर राख
विज्ञापन
पुंछ जिले के लोरन बस अडडे पर आग लगने से 8 दुकानों से उठती लनटें
- फोटो : POONCH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। मंडी तहसील के लोरन क्षेत्र के बस अड्डे पर शनिवार को सुबह आग लगने की एक बड़ी घटना हो गई। इसमें बस अड्डे पर स्थित आठ दुकानें पूरी तरह जल कर राख हो गईं। क्षेत्र के लोगों, पुलिस और सेना ने आग पर काबू पाने के अथक प्रयास किए, लेकिन सभी दुकानों के टीन और लकड़ी से बनी होने के कारण उन्हें राख होने से बचाया नहीं जा सका।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह तड़के करीब 3.30 बजे लोरन बस अड्डे पर अचानक दुकानों में आग लग गई, जिसने कुछ ही क्षणों में आठ दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इन दुकानों में दो चाय की दुकानें शामिल होने के कारण उनमें रखे रसोई गैस सिलिंडर में धमाका होने से आग और विकराल हो गई। क्षेत्र में आज तक फायर ब्रिगेड उपलब्ध न होने के कारण दुकानों को बचाया नहीं जा सका। क्योंकि जब तक 12 किलोमीटर दूर मंडी तहसील मुख्यालय से फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटना स्थल तक पहुंचती, तब तक सब कुछ जल कर राख हो गया। समय पर फायर ब्रिगेड न पहुंचने से लोगों में भारी रोष व्याप्त था। जैसे ही कुछ समय बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी लोरन पहुंची तो घटना स्थल पर मौजूद गुस्साए लोगों ने उस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए, जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए। पुलिस ने गाड़ी को वहां से निकाल कर लोरन थाने पहुंचाया।
इस बीच पुंछ से डीएसपी हेडक्वार्टर नवाज अहमद पुलिस दल के साथ लोरन पहुंचे और लोगों को शांत किया। इसके बाद लोगों ने सुबह उजाला होने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी को अपना काम करने दिया। इस घटना के बाद लोरन पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। लोरन के लोगों का आरोप है कि कई दशक से बार-बार मांग करने पर भी लोरन के लिए फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसके कारण बहुत बड़ा क्षेत्र होने के बावजूद यहां जब भी आग की घटना घटती है। उसमें सब कुछ जल कर राख हो जाता है। लोगों का कहना है कि अगर क्षेत्र में एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी उपलब्ध हो तो आग से होने वाला नुकसान कम किया जा सकता है।