फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Fire in Chhambar forest, damage to forest wealth and wildlife

Poonch News: छंबर के जंगल में आग, वन संपदा और वन्यजीवों को नुकसान

Mon, 17 Feb 2025 02:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Mon, 17 Feb 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Fire in Chhambar forest, damage to forest wealth and wildlife
पुंछ। जिले की मंडी तहसील के सावजियां सेक्टर में छंबर इलाके के जंगल में रविवार देर शाम भयंकर आग लग गई। इस आग से घने जंगलों, हरे-भरे पेड़ों और वन्यजीवों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों और वन विभाग के कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। समाचार लिखे जाने तक काफी हद तक आग पर नियंत्रण पा लिया गया था। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, गांव की एक महिला ने खेतों में सूखी घास जलाने के लिए आग लगाई थी, जो बेकाबू होकर जंगल तक फैल गई। क्षेत्र में लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण सूखी वनस्पति आग पकड़ने में तेजी से सहायक बनी और जंगल में आग फैलती चली गई।
विज्ञापन

इस घटना को लेकर वन विभाग ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed