फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Farmer

कृषि विभाग की तरफ से लाकडाउन में भी मक्की का बीज उपल्बध कराए जाने से किसानों में खुशी की लहर

विज्ञापन
Farmer
पुंछ। जिले के सभी 11 ब्लॉकों में मौजूद विक्रय केंद्रों से जिला कृषि विभाग इन दिनों किसानों को मक्की का उच्च गुणवत्ता का हाइब्रिड बीज दे रहा है। इससे जिले के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। किसानों को खुशी है कि विभाग बंदी के इस दौर में भी उनकी सहायता कर रहा है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के बीज बिक्री केंद्र पर मक्की का बीज लेने पहुंचे अधिकतर किसान नियंत्रण रेखा से सटे सलोत्री, दिगवार, शाहपुर जैसे इलाकों में रहने वाले हैं। राज कुमार, अशोक शर्मा, मोहम्मद शबीर, मोहम्मद हुसैन, मंजीत सिंह, दलजीत सिंह, आदि का कहना है कि लॉकडाउन में समय पर बीज मिलने से इस बार अच्छी फसल की उम्मीद है। क्योंकि, इस बार नियंत्रण रेखा पर शांति बनी हुई है, जिसके चलते उन खेतों में भी फसल लगेगी जो गोलाबारी के कारण कई सालों से बंजर पड़े थे। किसानों का कहना है कि इन दिनों गेहूं की कटाई को अंजाम दिया जा रहा है। अब बीज मिल जाने से समय पर बुआई हो पाएगी।
विज्ञापन

इस बारे में जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि लॉकडाउन को देखते हुए इस बार काफी समय पहले ही मक्की की कई प्रजातियों के हाइब्रिड बीज मंगा लिए थे। इस वक्त जिले के सभी 11 ब्लॉकों के बीज बिक्री केंद्रों पर करीब 2100 क्विंटल मक्की का बीज मौजूद है। जिस पंचायत से बीज की मांग आ रही है, वहां किसानों को बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। पुंछ जिले में ऊंचाई वाले अधिकतर इलाकों में वर्ष में एक ही मक्की की फसल उगाई जाती है। अगर किसान समय पर बुआई करने से चूक जाते हैं तो उन्हें काफी नुकसान हो सकता है। यह देखते हुए प्रयास किया जा रहा है कि सभी किसानों को समय पर उच्च गुणवत्ता का बीज मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed