फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   exibition

सेना की तरफ से नियंत्रण रेखा के कोसलियां में हथियारों की लगाई गई प्रदर्शनी स्कूली बच्चों एंव बच्चियों ने देखे सेना की हथियार

विज्ञापन
exibition
पुंछ। सेना की दुर्गा बटालियन ने मंगलवार को नियंत्रण रेखा पर स्थित कोसलियां क्षेत्र स्थित मुख्यालय में हथियारों की प्रदर्शनी लगाई। इसमें आधुनिक हथियारों एवं उपकरणों को प्रदर्शित किया। जिसे देखने बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक पहुंचे। छात्र-छात्राओं ने कहा प्रदर्शनी को देखकर हमारे मन में भी सेना में भर्ती होने की इच्छा जागृत हो गई है।
विज्ञापन

दोपहर को नियंत्रण रेखा के गांव कोसलियां में सेना की दुर्गा बटालियन की तरफ से युवाओं को देश की सेना की शक्ति से अवगत कराने एंव उन्हें सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करने हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गांव कोसलियां एवं अजोट हाई स्कूल के मुख्य शिक्षक अशोक कुमार के साथ अन्य शिक्षकों की अगुवाई में छात्र-छात्राएं पहुंची। जहां कमांडिंग एवं अन्य अधिकारियों की देखरेख में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इसमें सेना के अधिकारी ने पावर प्वाइंट से विद्यार्थियों को सेना में भर्ती होने के लिए जरूरी मापदंड, शिक्षा एवं अन्य जानकारियां प्रदान करने के साथ ही सेना के विभिन्न भागों में रोजगार के अवसर और सिपाही से लेकर सैन्य अध्यक्ष तक के रैंक के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शनी देखने पहुंचे रजिया, जुबेदा, मकसूद, इरफान आदि ने कहा कि वैसे तो हम नियंत्रण रेखा के पास रहते हैं। यहां अकसर होने वाली गोलाबारी देखते सुनते रहे हैं, परंतु आज हथियारों को पहली बार देख कर हमें काफी अच्छा लग रहा है। इस आयोजन से हमें भी सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने की इच्छा जागी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed