फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   education

दसवीं कक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाली छात्रा को जनजाति संगठन ने किया सम्मानित

विज्ञापन
education
पुंछ की जनजाति छात्रा नूर फातिमां को दसवीं कक्षा में अच्छे अंक लेने के लिए सम्मानित करते संगठन के - फोटो : POONCH
पुंछ। हाल ही में दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली जनजाति से संबंधित गुज्जर परिवार की छात्रा नूर फातिमा पुत्री कर्मदीन निवासी गांव मंगनाड़ तहसील हवेली पुंछ को सम्मानित किया गया। यह सम्मान जनजाति संगठन सेर ई मस्तान ट्राईबल वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने दिया।
विज्ञापन

उसे जनजाति मामलों के विभाग की तरफ से दसवीं कक्षा में इतने अधिक अंक लेने वाली जनजाति छात्रा के नाते एक लाख रुपये नकद और एक लैपटाप देने की घोषणा की गई है। शनिवार रात्रि करीब नौ बजे सेर ई मस्तान ट्राईबल फाउंडेशन के चेयरमैन मोहम्मद असद नोमानी संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ गांव मंगनाड़ निवासी कर्मदीन के घर पहुंचे। जहां उन्होंने उनकी पुत्री नूर फातिमां को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। मोहम्मद असद नोमानी ने कहा कि हम जनजाति से संबधित जिन बच्चों ने दसवीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन किए है उनको सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाने के साथ ही भविष्य में उन्हें शिक्षा में आगे बढ़ने के लिए हर प्रकार से सहयोग भी करेंगे। हमारे बच्चों के शिक्षा में इस प्रकार के प्रदर्शन से हमारे जनजाति समाज का भी मान बड़ रहा है। मोहम्मद असद ने जनजाति मामलों के विभाग की तरफ इसे भी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए दिए जाने वाले मान सम्मान के लिए विभाग का आभार प्रकट किया। वहीं नूर फातिमा और उनके परिजनों ने सेर ई मस्तान ट्राईबल फाउंडेशन के पदाधिकारियों का इस प्रकार घर पहुंच कर सम्मान करने के लिए धन्यवाद प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed