फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   education

11महीनों के बाद कक्षा एक से आठवीं तक के लिए खुले स्कूल,शिक्षकों एंव बच्चों में खुशी का माहोल

विज्ञापन
education
प्रार्थना सभा में दूरी के बाधार पर भाग लेते बच्चे - फोटो : POONCH
पुंछ। करीब 11 माह बाद नियंत्रण रेखा पर स्थित जिले में भी कक्षा एक से आठवीं तक के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल खोल दिए गए। इससे बच्चों और शिक्षकों में खुशी का माहौल बन गया है। पहले ही दिन स्कूलों में अच्छी संख्या में छात्र एवं छात्राएं पहुंचीं। इसके चलते पहले ही दिन स्कूलों में पढ़ने पढ़ाने का क्रम भी उचित प्रकार बहाल हो गया।
विज्ञापन

अरसे बाद स्कूल खुलने पर एक तरफ जहां सभी बच्चे मास्क पहन कर स्कूलों में आ रहे थे। वहीं स्कूल प्रशासन की तरफ से दोबारा स्कूल खुलने पर कोरोना को रोकने के लिए सभी प्रकार के उपाय किए गए। स्कूलों में बच्चों को बिना मास्क के प्रवेश नहीं कर दिए जा रहा था। वहीं स्कूल के मुख्य द्वार पर हर छात्र-छात्रा के हाथों को सैनिटाइज कराने के साथ ही उनका तापमान जांच करने के बाद उन्हें स्कूलों में प्रवेश दिया जा रहा था। स्कूलों में सुबह की असेंबली में बच्चों को सामाजिक दूरी के आधार पर खड़ा किया गया। बच्चों एक डेस्क छोड़ कर बिठाया गया। बच्चों का कहना था कि हम आज बहुत खुश हैं। हमारे स्कूल दोबारा खुल गए हैं। हम कोरोना से बचाव के सारे उपाय अपना रहे हैं। गर्ल्स सिटी मिडिल स्कूल के मुख्य अध्यापक राजेंद्र कुमार खजूरिया ने कहा कि 11 माह बाद स्कूल खुले हैं। सरकार और शिक्षा विभाग की तरफ से जारी सभी निर्देशों का सख्ती से पालन कराया है।
विज्ञापन

वहीं छात्रा सफीना अख्तर, परवीन कौसर आदि ने कहा कि हमें बड़ी खुशी हो रही है। जो हमारे स्कूल खुल गए हैं। हम अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। हमें काफी समय के बाद अपनी सहपाठियों से भी मिलने का मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed