{"_id":"5ea05a9f8ebc3e9031064b53","slug":"due-to-pakistan-shelling-villagers-stuck-in-bunker-about-12hours55","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी से जान बचाने के लिए दिन रात भूखे प्यासे बंकर में दुबके रहे मंधार के ग्रामीण,गोलाबारी के चलते नहीं कर पा रहे लोग रमजान की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी से जान बचाने के लिए दिन रात भूखे प्यासे बंकर में दुबके रहे मंधार के ग्रामीण,गोलाबारी के चलते नहीं कर पा रहे लोग रमजान की तैयारियां
पुंछ जिले के गांव मंधार में पाकिस्तानी गोलीबारी के चलते बंकर में पनाह लिए हुए लोग
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
पुंछ।पाकिस्तानी सेना की तरफ से जिले के कस्बा और कीरनी क्षेत्र में पिछले कई दिनोें से लगातार रिहाईशी इलाकों को निशाना बना कर भारी गोलाबारी की जा रही है।जिसमें पिछले एक हफते में दो ग्रामीण घायल हो चुके हैं और कई मकानों को नुकसान पहुंचा है।जिससे पूरे इलाके में दैहशत का माहोल है।ऐसे में कल पाकिस्तानी सेना की तरफ से दोपहर 11बजे से लेकर रात भर कीरनी एंव कस्बा में की गई गोलाबारी के चलते नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी चोकियों के एक दम सामने स्थित आखिरी भारतीय गांव मंदार के ग्रामीणों को जान बचाने के लिए दिन रात भूखे प्यासे अपनी जान बचाने के लिए गांव में बनाए गए एक मात्र समुदायिक बंकर में दुबके रहना पड़ा।दोपहर 11बजे से देर रात तक बंकर में छुपे हुए मंदार के ग्रामीणों का कहना हैकि पाकिस्तानी सेना जानबूझ कर उनके घरों को निशाना बना क गोलाबारी करती है।जिसके कारण उनका जीना मुहाल हो कर रह गया है।गोलाबारी से बचने के लिए हम लोग इस आधे अधूरे बने बंकर में भूखे प्यासे छुपे बैठे हैं और गांव के कई लोग अपने घरों के अंदर छुपे हुए है।एक तरफ कोरोना महामारी ने हमें परेशान कर रखा है तो दूसरी तरफ पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी ने उस पर अगले कुछ दिनों में हमारा मुकदस माहे रमजान शुरू होने वाला है ऐसे में हम गोलाबारी के चलते रमजान की भी तैयारी नहीं कर पा रहे है।हमारी भारत सरकार से मांग हैकि वह इस गोलाबारी को बंद करवाए ताकि हम चैन से रह सकें।वहीं इन ग्रामीणों का कहना हैकि गांव में आजतक एक ही समुदायिक बंकर बना है जिसके अभी प्लास्टर का काम चल रहा है।यह बंकर हमें जानबचाने का एक सहारा बन गया है परन्तू पाकिस्तानी सेना की चोकियों के सामने होने और पहाड़ी गांव होने के कारण गांव के सभी लोग भाग कर इस बंकर तक नहीं पहुंच पाते हैं क्योंकि अचानक शुरू होने वाली पाकिस्तानी गोलाबारी में बरसात से भी तेजी से गोले गिरने लगते हैं ऐसे में हमें हर घर के पास एक छोटा सा ही सही परन्तू निजी बंकर दिया जाए ताकि हम लोग अपनी जान बचा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।