फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Dream Club and Sheesh Mahal teams reached the finals

Poonch News: ड्रीम क्लब और शीश महल की टीमें फाइनल में पहुंची

Sun, 09 Feb 2025 02:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Sun, 09 Feb 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Dream Club and Sheesh Mahal teams reached the finals
विजेता टीम के ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : poonch
पुंछ। नगर के प्रीतम स्टेडियम में सेना की ओर से करवाई जा रही लड़कियों की फुटबॉल लीग के दूसरे दिन दो रोमांचक मैच हुए। इसके पहले मैच की अध्यक्षता फुटबॉल कोच राजेंद्र सिंह ने की, जबकि प्रमुख व्यवसायी एवं व्यापार मंडल पुंछ के अध्यक्ष राजीव टंडन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
विज्ञापन

पहला मैच ड्रीम क्लब और रियल नानक क्लब के बीच खेला गया। इसमें ड्रीम क्लब ने रियल नानक क्लब को पैनेल्टी शूट में एक शून्य से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच शीश मेहल क्लब और पावर हाउस क्लब के बीच खेला गया। इसमें प्रदीप खन्ना मुख्य अतिथि रहे। इस मैच में शीश महल क्लब ने टीम वर्क और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए पावर हाउस को पांच शून्य से हराकर कर शानदार जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। अब रविवार 11 बजे लड़कियों की फुटबॉल लीग का फाइनल मुकाबला होगा। इस मौके पर रविंदर सिंह, पवन कुमार, नरजीत सिंह सेवानिवृत्त जेडपीईओ, नानक अकादमी पुंछ से अमनप्रीत सिंह एडवोकेट शामिल थे। मैचों में राजिंदर सिंह की तकनीकी देखरेख में संचालन अनुभवी रेफरी की एक टीम ने किया, जिसमें राजेश कुमार, अजाज अहमद, गुलाम अब्बास और वरिंदर कुमार शामिल थे।

विजेता टीम के खिलाड़ी। संवाद

विजेता टीम के खिलाड़ी। संवाद- फोटो : poonch

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed