फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   dogs creates problem in poonch

आवारा कुत्ते मचा रहे आतंक

Fri, 05 Feb 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ Updated Fri, 05 Feb 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
dogs creates problem in poonch

पिछले क ई दिनों से आवारा कुत्तों ने आतंक मचा कर रखा है। इन कुत्ताें ने डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया है, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। वहीं आवारा कुत्तों के आतंक का यह आलम है कि अधिकतर लोग अपने बच्चों को खुद स्कूल छोड़ने और लेने जाने लगे हैं।

विज्ञापन


आवारा कुत्तों के आतंक से दुखी लोगों में जिला प्रशासन और नगरपालिका के प्रति भारी रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि न तो कई दिन से आवारा कुत्तों को मारने के लिए कोई प्रयास किया जा रहा है और न ही इन्हें पकड़ कर जंगलों में छोड़ने को लेकर कोई काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


नगर में दिन-ब-दिन बढ़ रही आवारा कुत्तों की संख्या पर काबू भी नहीं पाया जा रहा है। नगर में पिछले एक हफ्ते से काजी मोड़ा, डुंगस, खोड़ीनाड़, कामसर सहित कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्तों ने हमला कर कई को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। अमरजीत सिंह, चन्नी, रमेश कुमार, संजीव कुमार, जावेद इकबाल का कहना है कि एक तो पिछले कुछ वर्षों से आवारा कुत्तों को मारने पर रोक लगा दी गई है।


नगर में लगातार आवारा कुत्तों की संख्या बहुत बढ़ गई है। गली मोहल्ले, चौक चौराहे पर दर्जनों की संख्या में कुत्ते डेरा जमाए रहते हैं। नगरपालिका इससे अंजान बन रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed