फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   DGP of Jammu Kashmir said people of Poonch did not allow terrorism flourish

जम्मू कश्मीर: पुंछ के लोगों ने आतंकवाद को पनपने नहीं दिया, डीजीपी बोले- आतंकियों का होता रहेगा सफाया

Thu, 15 Dec 2022 01:54 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 15 Dec 2022 01:54 AM IST
सार

डीजीपी ने लोरन ब्लॉक के पंचायत, बीडीसी एवं डीडीसी सदस्यों के साथ मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कश्मीर के साथ लगे होने के बावजूद इस क्षेत्र के लोगों ने आतंकवाद को यहां कभी पनपने नहीं दिया।

विज्ञापन
DGP of Jammu Kashmir said people of Poonch did not allow terrorism flourish
पुंछ के लोरन में थाने में पहुंचे डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

डीजीपी दिलबाग सिंह ने बुधवार को पुंछ जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंडी तहसील के लोरन में मॉडल थाने एवं पुलिस आवास का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ एडीजीपी मुकेश सिंह, एडीजीपी पुलिस मुख्यालय मुनीश कुमार सिन्हा और डीआईजी राजोरी-पुंछ डॉ. हसीब मुगल भी थे।

विज्ञापन

डीजीपी ने लोरन ब्लॉक के पंचायत, बीडीसी एवं डीडीसी सदस्यों के साथ मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कश्मीर के साथ लगे होने के बावजूद इस क्षेत्र के लोगों ने आतंकवाद को यहां कभी पनपने नहीं दिया। हालांकि नियंत्रण रेखा के उस पार से फिर से आतंकवाद को बढ़ाने के प्रयास किए जाते हैं।

विज्ञापन

इनका हम समय-समय पर सफाया करते हैं, और करते रहेंगे। डीजीपी ने डाक बंगला में गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक करते हुए क्षेत्र की स्थिति, पुलिस के कामकाज और विकास कार्यों पर चर्चा करने के साथ ही लोगों को आतंकवाद एवं नशा विरोधी अभियान में पुलिस का सहयोग देने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीसी सदस्य रियाज ने क्षेत्र के लोगों को पेश आने वाली समस्याएं बताईं। उन्होंने क्षेत्र की सड़कों की खस्ता हालत, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधाओं की किल्लत को दूर करने और फायर ब्रिगेड उपलब्ध कराने की मांग की।

साथ ही लोरन को कश्मीर के टंगमर्ग से जोड़ने के लिए बनाई जाने वाली सड़क के कार्य में तेजी लाने के साथ ही लोरन ब्लॉक के युवाओं को रोजगार देने के लिए विशेष पुलिस में भर्ती अथवा बड़ी मात्रा में एसपीओ नियुक्त करने की मांग की।

दिलबाग सिंह ने आश्वासन दिया कि वह लोरन के लोगों की मांगों एवं समस्याओं को संबधित विभागों तक पहुंचा कर हल करवाने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed