फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   dc news

Poonch News: पुंछ में मुमकिन योजना के 79 मामलों को मंजूरी, 9 मिनीबस परमिट भी मंजूर

विज्ञापन
dc news
पुंछ। मुमकिन योजना के तहत शुक्रवार को 79 मामलों को मंजूरी दे दी गई। 9 मिनी बसों के परमिट भी मंजूर कर दिए गए। डीसी विकास कुंडल ने शुक्रवार को जिले में निर्बाध सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर चर्चा और रणनीति बनाने के लिए अपने कार्यालय कक्ष में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक बुलाई थी।
विज्ञापन

बैठक में सार्वजनिक परिवहन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई, जिसमें वाहन परमिट के लिए आवेदनों की समीक्षा पर जोर दिया गया। बैठक में मुमकिन योजना के 79 मामलों का मूल्यांकन और अनुमोदन किया गया। जिससे आवेदकों के लिए सब्सिडी वाले मूल्य पर छोटे वाणिज्यिक वाहन खरीदने का रास्ता साफ हो गया। इसके अतिरिक्त बैठक में 9 मिनी बस परमिट मंजूर किए गए। ई-रिक्शा के उपयोग को बढ़ावा देने के निर्देश के साथ ऑटो रिक्शा परमिट के सभी 9 आवेदनों को खारिज कर दिया। डीसी ने नए स्वीकृत मार्गों पर मिनी बसों के संचालन के लिए व्यवहार्यता अध्ययन करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। संबंधित अधिकारियों को जिला परिवहन निरीक्षक (डीटीआई) के साथ मिलकर व्यापक रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया। शहर में यातायात की समस्या से निपटने के लिए डीसी ने आरटीए के चेयरमैन के तौर पर टाटा मैजिक वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने सड़कों पर व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। डीसी विकास कुंडल ने सड़क दुर्घटना के शिकार परमबीर सिंह को एक लाख रुपये का चेक भेंट किया और उनके परिवार को तत्काल सहायता प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed