फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   cultural

Poonch News: पुंछ जिले के नियंत्रण रेखा से सटे हायर सेकेंडरी स्कूल सावजियां में मनाया गया संविधान दिवस

विज्ञापन
cultural
पुंछ जिले के सावजियां हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित संविधान दिवस का कार्यक्रम - फोटो : POONCH
पुंछ। देश भर की ही तरह पुंछ की मंडी तहसील के भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे हायर सेकेंडरी स्कूल सावजिया में भी शनिवार को पहली बार संविधान दिवस मनाया गया। इसमें विद्यार्थियों को संविधान निर्माण से लेकर उसे बनाने, उसकी स्थापना एवं संविधान में मूल अधिकार और किस के लिए संविधान में क्या हैं इस बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर को नियंत्रण रेखा से सटे हायर सेकेंडरी स्कूल सावजियां में नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से संविधान दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं गण्यमान्य ग्रामीणों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य अनवार खान ने करते हुए उपस्थित सभी लोगों को संविधान के पालन एवं सम्मान की शपथ दिलाई। वहीं स्कूली बच्चों ने राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति गीत और संविधान में दिए गए मूल अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए लघु नाटक भी प्रस्तुत किए। शिक्षकों मोहम्मद शफी, सलीम ऋषी, मोहम्मद इमरान, नाईमा अख्तर, रशमी सूदन, शकीला मुगल, जंगनदीप सिंह के साथ ही कई विद्यार्थियों ने संविधान दिवस पर विचार प्रकट किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य अनवर खान ने संविधान दिवस मनाने के उद्देश पर अपने विचार प्रकट करते हुए का कि जहां संविधान में भारत के हर नागरिक को कई प्रकार के मूल अधिकार दिए गए हैं। वहीं हर नागरिक के कर्तव्य एंव दायित्व भी निर्धारित किए गए हैं, जिसका हर नागरिक को पालन भी करना है। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के सरफराज अहमद ने धन्यवाद प्रस्ताव रखते हुए गतिविधियों के बारे में भी स्कूल के विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकीलों ने भी संविधान पर डाला प्रकाश
पुंछ। जिले के अन्य भागों की ही तरह शनिवार को पुंछ नगर में लीगल सर्विस अथारिटी ने जिला न्यायालय परिसर में और जिला प्रशासन ने उपायुक्त कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर संवैधानिक दिवस मनाया। जिला लीगल सर्विस अथारिटी की तरफ से न्यायालय परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बडी संख्या में न्यायालय कर्मचारियों वकीलों एवं लोगों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्ष प्रिंसिपल एवं सेशन जज और चेयरमैन जिला लीगल सर्विस अथारिटी अशोक कुमार शिवान ने करते हुए समारोह का संचालन किया। भारत के संविधान के महत्वपूर्ण प्रावधान पर भी प्रकाश डाला। अशोक कुमार शिवान ने अपने संबोधन में सभी के लिए न्याय की पहुंचा के लिए विभिन्न योजनाओं और डीएलएसए की भूमिका के महत्व पर भी प्रकाश डाला। मीडियाकर्मियों को इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के माध्यम से संविधान के प्रावधानों और योजनाओं के लाभों का प्रसार करने के लिए कहा गया। भानु प्रताप उप प्रमुख, सदाफ मीर, सहायक कानूनी सहायता रक्षा वकील भी कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही पैनल के वकील, डीएलएसए के कर्मचारी और पीएलवी भी उपस्थित थे। इस वर्ष संविधान दिवस समारोह का विषय भारत- लोकतंत्र की माता है। उधर इस अवसर उपायुक्त कार्यालय पर भी संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त इंद्रजीत की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया और संविधान के पालन एवं सुरक्षा के लिए शपथ ग्रहण की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed