फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   cultural

पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा एंव दूर दराज के क्षेत्रों के लोगों के मनोरंजन के लिए सेना की नई पहल

विज्ञापन
cultural
पुंछ जिले की मंडी तैहसील में सेना की 25आर आर की तरफ से आयोजित मेले में भाग लेते स्कूली बच्चे - फोटो : POONCH
पुंछ। सेना की तरफ से नियंत्रण रेखा से सटे के क्षेत्र के लोगों के मनोरंजन एवं उन्हें तनाव मुक्त बनाने के लिए नई पहल शुरू की गई। इसके चलते बुधवार को मंडी तहसील में तैनात सेना की 25 आरआर ने अजमाबाद पंचायत में पहली बार मंडी मेले के नाम से मेले का आयोजन किया। इसमें पंचायत के दर्जनों गांव के साथ ही आसपास की पंचायतों के हजारों लोगों बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और महिलाआें ने भाग लिया।
विज्ञापन

मेले के उद्घाटन समारोह में 25 आरआर के कमांडिंग अधिकारी सहित अन्य अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, बीडीसी मंडी और पुंछ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने भी भाग लिया। जहां एक नन्ही बच्ची से फीता कटवा कर मेले का उद्घाटन किया गया। इसके उपरांत सेना की तरफ से रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों एवं युवा कलाकारों ने गीत एवं नृत्य पेश कर समां बांधा। मेले के दौरान सेना की तरफ से की तरफ से स्कूली बच्चों के लिए ग्रामीण खेल मुकाबलों रस्साकशी, बोरी दौड़, चम्मच दौड़, संगीत कुर्सी और निशानेबाजी का आयोजन किया गया। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए गए। मेले में विभिन्न सरकारी विभागों पर्यटन, बागवानी, कृषि, समाज कल्याण विभाग आदि की तरफ से स्टाल लगाए गए। इनमें विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों को विकास योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करने के साथ ही ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा था।
विज्ञापन

सेना की तरफ से मंडी तहसील के नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्र में पहली बार इस प्रकार मेले का आयोजन किए जाने पर प्रसन्नता प्रकट करने के साथ ही सेना का आभार प्रकट करते ग्रामीणों तारिक मंजूर, इकबाल तांत्रे, बिलाल मखदूमी के साथ ही स्कूली छात्राओं शहनाज, समीना, आसिया आदि ने कहा कि सेना की तरफ से पहली बार मंडी तहसील में इस तरह का मेला आयोजित किया है, जिसमें सब लोग मौज मस्ती कर रहे हैं। हमारे इलाके में मनोरंजन की ऐसी कोई सुविधा नहीं है। इस मेले से सबका खूब मनोरंजन हो रहा है। हम चाहते हैं कि इस तरह के मेले आगे भी आयोजित किए जाने चाहिए। इससे आम लोगों और सेना के बीच के संबंध भी और मधुर बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed