{"_id":"62c33606ee12293c1a0572db","slug":"cultural-poonch-news-jmu263290673","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंहत मंजीत सिंह ने जिला गुरूद्धारा प्रबंधक कमेटी की नई इकाई की घोषणा की,नरेन्द्र सिंह फिर बने प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंहत मंजीत सिंह ने जिला गुरूद्धारा प्रबंधक कमेटी की नई इकाई की घोषणा की,नरेन्द्र सिंह फिर बने प्रधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। डेरा संतपुरा नंगाली साहिब के महंत संतभाई मंजीत सिंह ने सोमवार को डेरे में संगत के सामने जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की नई इकाई की घोषणा की। इसमें नरेंद्र सिंह जिला गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान घोषित किए गए।
इसके अलावा हरचरण सिंह रागी को कमेटी का महासचिव और गुरप्रीत सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि सुरेंद्र सिंह को उप प्रधान, गुरचरण सिंह को सह सचिव, मंजीत सिंह को प्रचार-प्रसार प्रमुख, सुरजन सिंह को धर्म प्रचार प्रमुख नियुक्त किया गया। चंद दिन पूर्व संपन्न हुए जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों में डेरा संतपुरा नंगाली साहिब के महंत मंजीत सिंह की तरफ से चुनाव मैदान में उतारे गए 11 में से नौ प्रत्याशियों विजय प्राप्त कर बहुमत हासिल किए जाने के बाद सोमवार को नंगाली साहिब में एक कार्यक्रम किया गया।
डेरे में महंत मंजीत सिंह की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में सिख संगत के साथ ही जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव में विजयी रहे सभी नौ प्रत्याशियों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर कीर्तन दरबार सजाए जाने के साथ ही महंत मंजीत सिंह ने स्वयं जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की नई इकाई की घोषणा करने के साथ ही इकाई के सदस्यों का सरोपा पहना कर उन्हें जिले में सिख संगत और सिख धर्मस्थलों के संरक्षण एवं विकास हेतु कार्य करने का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
डेरा नंगाली साहिब में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी सदस्य उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और उपायुक्त इंद्रजीत से मुलाकात कर जिला गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की इकाई के सदस्यों का परिचय कराने के साथ ही उनका चुनाव शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए आभार प्रकट किया।