{"_id":"61df13ceeb76de1829538007","slug":"cultural-poonch-news-jmu251775882","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसालमानों को अपने धार्मिक रीति रिवाज और परमपराएं निभाने की आजादी पर सेमिनार का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसालमानों को अपने धार्मिक रीति रिवाज और परमपराएं निभाने की आजादी पर सेमिनार का आयोजन
पुंछ जिले में जे के पीयूपलस जसटिस फ्रंट के सेमीनार में विचार रखते वक्ता
- फोटो : POONCH
Link Copied
पुंछ। सुरनकोट के गांव मोड़ा बच्छाई में जेके पीपुल्स जस्टिस फ्रंट की तरफ से मुसलमानों को अपने धार्मिक रीति रिवाज और परंपराएं निभाने की आजादी विषय पर बुधवार को सेमिनार हुई। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों एवं मुस्लिम विशेष कर शिया समुदाय के उलेमाओं और विद्वानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
सेमिनार की अध्यक्षता फ्रंट के चेयरमैन आगा सैयद अब्बास रिजवी ने करते हुए कहा कि हिंदुस्तान में जिस तरह मुसलमानों को अपने धार्मिक रीति रिवाज और परंपराएं निभाने की आजादी है। उस तरह की आजादी मुस्लिम देशों में भी नहीं है। हिंदू बहुसंख्यक होने के बावजूद हिंदुस्तान में सभी अल्पसंख्यकों को हर तरह की आजादी है। यहां हम लोग ईद, रमजान, मोहर्रम उत्साह से मनाते हैं। हमारे कार्यक्रम में अन्य समुदाय के लोग भी शामिल होते हैं। दरगाहों एवं जियारत पर हिंदू भी उसी श्रद्धा से शामिल होेेते हैं। जबकि खुद मुस्लिम देश बताने वाले पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अन्य अल्पसंख्यकों को तो उनके अधिकार देना दूर की बात है। इस्लाम का पैगाम ही अमन एवं भाईचारा है। जो लोग इस्लाम के नाम पर बेगुनाहों की हत्याएं करते हैं वह न तो मुसलमान हो सकते हैं और न ही वो इस्लाम को मानने वाले। हिंदुस्तान में आजादी से लेकर आज तक हमने कहीं भी देखा सुना नहीं कि हमारे किसी धार्मिक कार्यक्रम में किसी प्रकार का कोई आत्मघाती हमला हुआ हो या कोई विस्फोट हुआ हो। परंतु हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में शिया, अहमदी और हजारा मुसलमानों पर आए दिन हमले उनके धार्मिक आयोजनों में विस्फोट आम बात है।
विज्ञापन
इस अवसर पर मौलाना मुख्तार हुसैन जाफरी, मौलाना जाहिर हुसैन जाफरी, शब्बीर हुसैन, प्रोफेसर नुसरत हुसैन शाह और अजीज हुसैन आदि ने भी विचार प्रकट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।