फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   cultural

मेंढर में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

विज्ञापन
cultural
मेंढर। मेंढर शिक्षा जोन के स्कूलों के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने आजादी का अमृत महोत्सव स्लोगन अंतर्गत फिट इंडिया कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें एक रैली में भाग लिया। मिडिल स्कूल मोहल्ला खोखरां से रैली को रवाना किया। रैली करीब दो किलोमीटर का सफर तय करके मेन बाजार से चलते हुए फिट इंडिया हिट इंडिया, हेल्थ इज वेल्थ के नारे लगाते हुए ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंची। जहां प्रधानाचार्य मोहम्मद लतीफ और स्टाफ सदस्य ने रैली का स्वागत किया। इस दौरान एक सभा में एसडीएम ने रैली के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य मोहम्मद लतीफ ने सभी को शपथ दिलाई कि हम सभी हर रोज अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए समय जरूर देंगे। रैली आयोजन में जेडईओ कार्यालय के सदस्यों का प्रयास रहा। इस मौके पर एसडीएम नवीन जांद्याल, तहसीलदार विक्रम कुमार, नायब तहसीलदार मुकेश सिंह, डिप्टी सीईओ सुभाष चंद्र शर्मा, जेडईओ पूर्ण चंद, जेडईपीओ महरूफ खान, जेडएनओ चंद्रिका भरद्वाज, विक्रम भसीन रैली कंट्रोलर की मौजूदगी में बीडीसी अध्यक्ष ताहिरा जबीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed