{"_id":"5f907da08ebc3e9bdf462000","slug":"cultural-poonch-news-jmu221289028","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय पुलिस दिवस पर शहीद जवानों को पुलिस,सैन्य,प्रशासनिक अधिकारियों व नागरिको ने दी श्रदांजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय पुलिस दिवस पर शहीद जवानों को पुलिस,सैन्य,प्रशासनिक अधिकारियों व नागरिको ने दी श्रदांजली
पुंछ में राष्ट्रीय पुलिस दिवस के अवसर पर शहीद जवानों को श्रदांजली अर्पित करते एंव पुलिस व सैन्य अ
- फोटो : POONCH
Link Copied
पुंछ। पुलिस लाइन में बुधवार को राष्ट्रीय पुलिस दिवस बड़ी ही श्रद्धा और सम्मान से मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में पुलिस, सैन्य, प्रशासनिक अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और शहीदों के आश्रितों ने भाग लेते हुए प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद जवानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस की तरफ से जिले के शहीद पुलिस, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, बीएसएफ आदि सैन्यबलों के परिजनों को सम्मानित करते हुए उन्हें तोहफे भी प्रदान किए गए।
विज्ञापन
बुधवार को पुलिस लाइन मैदान में राष्ट्रीय पुलिस दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसएसपी रमेश अंगराल ने की। जबकि उपायुक्त राहुल यादव और पुंछ बिग्रेड के कमांडर मुख्य अतिथि रहे। एसएसपी ने एक वर्ष में देश भर में देश एवं समाज की रक्षा करते हुए प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद जवानों के नाम पढ़ते हुए सभी को उन शहीदों के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने शहीदों की याद में डीएसपी डीआर सचिन गुप्ता की अगुवाई में आयोजित परेड की सलामी ली। उपस्थित पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं सभी लोगों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। रमेश अंगराल ने कहा कि पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के सैकड़ों जवानों ने ड्यूटी को अंजाम देते हुए देश की एकता अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने के लिए प्राणों की आहुतियां दी हैं। जिन्हें याद करना एवं श्रद्धांजलि देना हमारा कर्तव्य है। आज हम सब मिल कर उन शहीदों को नमन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।