फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   cultural

पुंछ में इस बार ईद मिला के सिलसिले में नहीं निकाले जाएंगे रात्री जूलूस

विज्ञापन
cultural
पुंछ। इस बार पुंछ नगर में ईद मिलादुन्नबी के सिलसिले में हर वर्ष 12 दिन तक निकाले जाने वाले रात्रि जुलूस नहीं निकाले जाएंगे। न ही किसी मस्जिद में कोई बड़ा आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

यह कहना है जामा मसजिद पुंछ के हाफिज मौलाना अब्दुल मजीद का, वह यहां प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। मौलाना अब्दुल मजीद ने बताया कि कोरोना को देखते हुए दो दिन पहले अनवार उल उलूम स्कूल में नगर के उलेमाओं और धार्मिक नेताओं की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि कोरोना को देखते हुए इस बार नगर में हर रात को निकाले जाने वाले ईद मिलादुन्नबी के जुलूस नहीं निकाले जाएंगे और न ही किसी मस्जिद में कोई बड़ा आयोजन किया जाएगा। हर मोहल्ले में स्थित मस्जिद में मोहल्ले के ही चंद लोगों की उपस्थिति में उलेमा नबी ए पाक की सीरत पर रोशनी डालेंगे। मोहल्ले की मस्जिदों में आने वाले लोगों को भी कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अपनाए जाने वाले सभी उपायों को अपनाना होगा। इस बारे में बैठक में सभी मसजिदों की कमेटियों को भी जानकारी दे दी गई है। इसके साथ ही हम सभी लोगों से आग्रह करते हैं कि वह अपने घरों में ही इबादत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed