{"_id":"5f889f0f8ebc3e9c0416d716","slug":"cultural-poonch-news-jmu220880936","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला विकास आयुक्त से अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान पा कर खुशी से झूम उठी रिषिक रनयाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला विकास आयुक्त से अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान पा कर खुशी से झूम उठी रिषिक रनयाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। उपायुक्त कार्यालय पर वीरवार को अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 12 वीं कक्षा में प्रथम स्थान पाने वाली रिषिका रनयाल मां विनीता शर्मा के साथ पहुंचीं। उपायुक्त राहुल यादव के हाथों से अमर उजाला का सम्मान पाकर खुशी से झूम उठी।
अमर उजाला की तरफ से गृह नगर तक पहुंच कर मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किए जाने पर प्रसन्ना प्रकट करते हुए रिषिका ने कहा कि इस सम्मान को पाकर मेरी खुशी का ठिकाना ही नहीं है। अमर उजाला के ऐसे प्रयास से हम जैसे बच्चों का मनोबल और बढ़ता है। हमारे अंदर इससे भी बढ़ कर कुछ करने का भाव जागृत होता है। रिषिका की मां शिक्षा विभाग में सीनियर लेक्चरर हैं। उनका कहना है कि अमर उजाला विद्यार्थियों के लिए काफी कुछ करता है। इसके लिए हम अमर उजाला के आभारी हैं।
----
बड़ा भाई रिषभ भी पा चुका है सम्मान
पुंछ। उपायुक्त के हाथों अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान पाने वाली रिषिका शर्मा का बड़ा भाई रिषभ रनयाल भी सम्मान प्राप्त कर चुका है। उसने भी 12वीं कक्षा में टाप किया था, जिसके बाद उसने जम्मू में एक बड़े कार्यक्रम में पिता महिपाल शर्मा के साथ पहुंच कर अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान प्राप्त किया था। रिषिका का कहना है कि मेरे बड़े भाई ने भी यह सम्मान प्राप्त किया। इस बार कोरोना के चलते पुंछ में कार्यक्रम आयोजित करने पर मैं अमर उजाला को धन्यवाद देती हूं।
विज्ञापन
-----
सम्मान समारोह के लिए बधाई और आभार
पुंछ। मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किए जाने को लेकर उपायुक्त राहुल यादव ने कहा कि इस कार्य के लिए हम अमर उजाला को बधाई देते हैं। साथ ही आभार प्रकट करतेे हैं, जो इस प्रकार मेधावी बच्चों को उनके जिलों में सम्मान प्रदान कर रहा है। इससे हमारे जिले के अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी।
----
डीसी ने दिए टिप्स
पुंछ। डीसी राहुल यादव ने अपने कार्यालय में 12 वीं कक्षा में जम्मू प्रांत में पहला स्थान प्राप्त करने वाली पुंछ के मोहल्ला पुरानी पुंछ निवासी सीनियर लेक्चरर महिपाल शर्मा और सीनियर लेक्चरर विनीता शर्मा की पुत्री रिषिका रनयाल को अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान से सम्मानित करने बाद बातचीत करते हुए उसके आगे चलकर क्या करने का इरादा है, इस बारे में पूछताछ की। रिषिका ने उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने की बात कही। वहीं अब कहां किस कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने का विचार कर रही है, इस पर बातचीत करते हुए उपायुक्त ने रिषिका को किस कॉलेज में दाखिला लेना चाहिए, वहां क्या-क्या सुविधाएं हैं इसके टिप्स दिए।