फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Failed terrorist infiltration

आतंकी घुसपैठ नहीं कर पाए

Tue, 22 Nov 2016 01:06 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 Nov 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Failed terrorist infiltration
स्कूल में आतंकी हमला - फोटो : social media

एलओसी पर गोलाबारी के बीच सावजियां क्षेत्र में पाकिस्तानी रेंजरों से तीन आतंकियों को घुसपैठ करवाने की कोशिश की। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने जैसे ही आतंकियों को देखा उन्होंने भारी गोलाबारी शुरू कर दी। आखिरकार आतंकी आगे बढ़ने के बजाय जान बचाकर पीओके की तरफ भाग गए। इसके बाद सुरक्षाबल के जवानों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया।

विज्ञापन


सुबह करीब आठ बजे एलओसी पार तीन हथियारबंद आतंकियाें का समूह देखे जाने पर सतर्क जवानाें ने फायरिंग से उन्हें खदेड़ दिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह करीब आठ बजे मंडी तहसील के सावजियां सेक्टर में तैनात सीमा सुरक्षा बल 29वीं वाहिनी के जवानों ने मखयारी डोक क्षेत्र में उस पार से तीन हथियारबंद आतंकियों को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ का प्रयास करते हुए देखा। उन्होंने जब आतंकियों को ललकारा तो उन्होंने भारतीय जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसके जवाब में सुरक्षाबल के जवानों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। करीब आधे घंटे तक दोनों तरफ से गोलाबारी होती रही, आखिरकार आतंकियों के पांव उखड़ गए और वे पीओके की तरफ भाग निकले। इस घटना के बाद सीमा सुरक्षाबल और क्षेत्र में तैनात सेना के जवानों ने मखयारी डोक और आसपास के क्षेत्रों में कई घंटे तक तलाशी अभियान भी चलाया, ताकि आतंकियों के भागते समय छोड़ा गया कोई सामान मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed