फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   A fierce young martyr's body

शहीद के शव को देख भड़के युवा

Sun, 06 Nov 2016 11:54 PM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
A fierce young martyr's body
poonch - फोटो : Amar Ujala
 रविवार को जिले के कृष्णा घाटी में पाक गोलाबारी में शहीद हुए जवान के शव को जब उसके पैतृक गांव भेजने के लिए हेलिकाप्टर में सवार करने को पुुंछ के हवाई अड्डे पर लाया गया तो वहां मौजूद दर्जनों जवान तिरंगे में लिपटे जवान को देख कर भड़क उठे।
विज्ञापन


उन्होंने वहीं पर पाकिस्तान के खिलाफ  नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी युवाओं ने केन्द्र सरकार से सेना को पाकिस्तान से पीओके को मुक्त कराने के लिए छूट देने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कब तक हमारे जवान इस प्रकार शहीद होते रहेंगे। हम उन्हें कब तक यूं ही श्रद्धांजली देकर उनके घरों मेें भेजते रहेंगे। अब जवानों को शहादत देने के बजाए दुश्मनों के जवानों को उनके घर में घुस कर मारने का काम किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि आज सुबह तड़के जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में पाक सेना की गोलाबारी में भारतीय सेना की 22 सिख रेजिमेंट का एक जवान गुरसेवक सिंह शहीद हो गएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके शव को सुबह करीब दस बजे पुंछ नगर स्थित सेना के अस्पताल में लाया गया। वहीं इस बीच दोपहर को शहीद के शव को उसके घर भेजने के लिए वायुसेना का बड़ा हेलिकाप्टर पुंछ हवाई अड्डे पर उतरा तो नगर के दर्जनों लोग जिनमें बड़ी संख्या में युवक शामिल थे हवाई अड्डे के बाहर एकत्र हो गए।

कई  घंटों तक वहीं जमे रहे। हालांकि इस दौरान हवाई अड्डे की सुरक्षा में लगे सेना के जवानों ने कई बार युवकों वहां से हटायाय, लेकिन वह हवाई अड्डे के बाहर ही डटे रहे। लोगों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द पाक के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed