फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   सूरनकोट में टाटा सूमो नदी में गिरी

सूरनकोट में टाटा सूमो नदी में गिरी

विज्ञापन
सूरनकोट में टाटा सूमो नदी में गिरी
पुंछ। जिले की सूरनकोट तहसील के बफलियाज इलाके में सोमवार की देर शाम एक टाटा सूमो (जेके 12 2960) नदी में गिर गई। इस हादसे में वाहन में सवार एक यात्री और चालक घायल हो गए। उनको लोगों ने कड़े प्रयास से क्षतिग्रस्त सूमो और नदी के पानी से बाहर निकाल कर उपजिला अस्पताल सूरनकोट पहुंचाया। दोनों घायलों में से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों की पहचान चालक बशीर अहमद बट्ट (45) पुत्र शाहबदीन बट्ट निवासी गांव मस्तानदरा और यात्री साबरखान (24) पुत्र नजीर हुसैन निवासी गांव डोगरेयां के रूप में हुई है। ब्लाक मेडिकल अधिकारी सूरनकोट डॉ. जुल्फकार अली ने बताया कि साबरखान की हालत नाजुक है। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। उसे गहन निरीक्षण में रखा गया है। यदि उसकी हालत में सुधार न हुआ तो उसे जीएमसी भेजना पड़ेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed