फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   कृष्णा घाटी सेक्टर के कई गांवों में चला सर्च आपरेशन

कृष्णा घाटी सेक्टर के कई गांवों में चला सर्च आपरेशन

विज्ञापन
कृष्णा घाटी सेक्टर के कई गांवों में चला सर्च आपरेशन
पुंछ। जिले के मेंढर सब डिवीजन के कृष्णा घाटी सेक्टर में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने कई गांवों और नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में दिन भर तलाशी अभियान चलाया। हालांकि तलाशी अभियान में सुरक्षाबलों के हाथ कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नहीं लगी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह कृष्णा घाटी सेक्टर के नियंत्रण रेखा के निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों सागरा, बलनोई, घानी सहित नियंत्रण रेखा के आसपास के जंगलों में सेना, पुलिस, एसओजी और सीआरपीएफ के जवानों ने तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षाबलों के जवानों ने पूरे क्षेत्र के चप्पे-चप्पे को खंगाला। अचानक तलाशी अभियान चलाने की वजह के बारे में सुरक्षाबलों के अधिकारियों ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया। सूत्रों की मानें तो सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों की खुफिया इनपुट के बाद यह तलाशी अभियान चलाया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed