{"_id":"5c589bc5bdec224c0b489349","slug":"201549310917-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से दो दुकानों में रखा सामान जल कर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से दो दुकानों में रखा सामान जल कर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। जिला मुख्यालय पुंछ से करीब आठ किलोमीटर दूर डींगला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में दो दुकानों में आग लगने से दुकानों में रखा करीब चालीस लाख का सामान जल कर राख हो गया। पीड़ितों का आरोप है कि यदि समय पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और कर्मचारी पहुंच जाते तो इतना नुकसान नहीं होता। बार-बार फोन कर पर भी फायर ब्रिगेड के लोग घंटों बाद घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक दुकान में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। पुलिस समय पर पहुंच गई थी, लेकिन आग नहीं बुझाई जा सकी।
जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात पुंछ-जम्मू राजमार्ग पर स्थित डींगला गांव निवासी मोहम्मद मुश्ताक मलिक पुत्र मोहम्मद सदर की कपड़े और किराना की दो दुकानों में अचानक आग लग गई। जब उन्हें आग का पता चला, तो उन्होंने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इस बीच मोहम्मद मुश्ताक मलिक के परिजनों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन पर आग की घटना की जानकारी दी। पुलिस अधिकारी एवं जवान कुछ ही समय में मौके पर पहुंच गए, लेकिन फायर ब्रिगेड के कर्मी समय से नहीं पहुंचे। इससे दोनों दुकानों में रखा करीब चालीस लाख का सामान जल कर राख हो गया।