फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   दो सड़क हादसों में दस जख्मी

दो सड़क हादसों में दस जख्मी

विज्ञापन
दो सड़क हादसों में दस जख्मी
पुंछ। जिले की सूरनकोट तहसील में दो अलग-अलग सड़क हादसे पेश आए, जिनमें दस लोग घायल हो गए। घायलों को उपजिला अस्पताल सूरनकोट में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

पहला हादसा दोपहर में सूरनकोट नगर के निकटवर्ती मिर्जा मोड़ में उस समय पेश आया जब बफलियाज से सूरनकोट आ रही एक टाटा सूमो जेके 02ए एच दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत सभी घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचा। घायलों की पहचान मुश्ताक अहमद पुत्र गुलाम हुसैन, जैतून बेगम पत्नी मोहम्मद रफीक, मैनाज बेगम पत्नी फारूक अहमद, अमीना तबस्सुम पुत्री बब्दुल कयूम, शैरीश अख्तर पुत्री मोहम्मद सदाम, शाजिया तबस्सुम पुत्री मोहम्मद आरिफ, नसीर पुत्र शौकत सभी निवासी गांव बैहरामगल्ला के रूप में हुई है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा भिंबर गली क्षेत्र में उस समय पेश आया, जब फिसलन के कारण एक सेंट्रो कार जेके 12 ए 2041 सामने से आ रही सेना की गाड़ी से भिड़ गई। इससे उसमें सवार तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। इन्हें पास के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed