फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   पुंछ-जम्मू हाईवे पर पुलिया से गिरी टाटा सूमो

पुंछ-जम्मू हाईवे पर पुलिया से गिरी टाटा सूमो

विज्ञापन
पुंछ-जम्मू हाईवे पर पुलिया से गिरी टाटा सूमो

विज्ञापन
पुंछ। जिले की मेंढर तहसील में सोमवार दोपहर को पुंछ-जम्मू राजमार्ग पर एक टाटा सूमो सड़क पर बनी एक पुलिया से नीचे जा गिरी। इस हादसे में उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें वहां से गुजर रहे सेना के आरओपी वाहन में सवार जवानों ने खाई गिरी सूमो से निकाल कर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से एक घायल की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल राजोरी रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों को देर शाम छुट्टी दे दी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था जैसे ही सड़क हादसा हुआ, उसी दौरान वहां से सेना के जवान जा रहे थे। उन्होंने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया। इससे सूमो में सवार घायलों की जान बच गई। ऐसा नहीं होने पर नीचे पड़ी बर्फ में गिरने से घायलों की ठंड से ही मौत हो जाती। यह हादसा सड़क पर जमा बर्फ पर वाहन के फिसलने से हुआ। दोपहर में बींबर गली से सूरनकोट की तरफ आ रही एक टाटा सूमो मेंढर तहसील में पुंछ-जम्मू राजमार्ग पर स्थित बाटादूड़ियां में सड़क पर जमा बर्फ पर से फिसल कर टाटा सूमो चालक के नियंत्रण से बाहर होकर पुलिया से नीचे जा गिरी। इससे उसमें सवार चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed