{"_id":"636ff88338f56e6bf134ebc6","slug":"crime-poonch-news-jmu2721511137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरनकोट में दुकान विवाद मामले में दिन भर स्थिती रही सामान्य,पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरनकोट में दुकान विवाद मामले में दिन भर स्थिती रही सामान्य,पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। सुरनकोट तहसील मुख्यालय में बस अड्डे के पास स्थित एक दुकान को लेकर मालिकों और किराएदार के बीच विवाद के चलते शुक्रवार को दोनों पक्षों में हुई मारपीट और उसके उपरांत पुलिस को बल प्रयोग किए जाने के बाद शनिवार को स्थिति सामान्य बनी रही। बाजार में सभी दुकानें खुली रहीं। हालांकि पुलिस एवं प्रशासन मुस्तैद रहा कि कहीं किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो सके।
हालांकि दुकान विवाद को लेकर दुकान मालिक पक्ष के वकीलों ने शनिवार कोर्ट में कार्रवाई को जारी रखते हुए एक तरफ जहां मारपीट के मामले को लेकर दुकान मालिक पक्ष के सदस्यों के खिलाफ सुरनकोट थाने में दर्ज मामले को लेकर जमानत हेतू अर्जी दी। इस पर सोमवार को सुनवाई होगी। वहीं दुकान मालिक के वकीलोें ने मारपीट करने वाले दुकान के किराएदार और उसके सहयोगियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराने के आदेश प्राप्त किए हैं, जिसमें कोर्ट की तरफ से पुलिस को मामले की जांच कर किराएदार पक्ष के लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं। उधर शुक्रवार देर शाम को पुलिस एवं मजिस्ट्रेट द्वारा सील की गई विवादित दुकान की तरफ आज किसी भी पक्ष ने कोई रुख नहीं किया है।
गौरतलब है कि सुरनकोट निवासी रतन लाल पुत्र गोपीचंद की बस अड्डे पर स्थित दुकान में दीपक कुमार पुत्र ओम दत्त निवासी अखनूर तीस वर्ष से किराएदार है। चार वर्ष से रतनलाल दीपक कुमार को दुकान खाली करने को कह रहा था, परंतु वह दुकान खाली नहीं कर रहा था। इस बीच रतन लाल द्वारा कोर्ट में केस किया गया, जिसमें रतन लाल के पक्ष में फैसला हुआ था। इस पर वीरवार देर शाम रतन लाल के परिजन दुकान खाली कराने के लिए पहुंचे। जहां पर किराएदार और उसके साथियों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे दोनों पक्षों में जम कर मारपीट होने लगी थी। उसके बाद सुरनकोट के दुकानदारों ने जिसके बाद शुक्रवार को सुरनकोट बाजार बंद कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान दुकान मालिकों और किराएदार के बीच एक बार फिर लड़ाई होने लगी जिस पर पुलिस को बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे।