फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   crime

पुंछ बस अडडे पर युवक पर अज्ञात व्यक्ति ने फैंका एसिड,घायल अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
crime
पुंछ बस अडडे पर एसिड हमले में घायल युवक राजासुखदेव सिंह अस्पताल में उपचाराधिन - फोटो : POONCH
पुंछ। बस अड्डे पर मंगलवार देर शाम एक युवक पर किसी अज्ञात ने तेजाब फेंक दिया। इसमें वह युवक बुरी तरह से झुलस गया। उसकी एक बाजू, कंधा, पांव और गले पर घाव हो गए। युवक को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी पहचान जुलफकार अहमद (26) पुत्र मंजूर अहमद निवासी गांव बेदारबलनई तहसील मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

युवक ने बताया कि मंडी से किसी काम के लिए पुंछ आया था। देर शाम पांच बजे जब घर लौटने के लिए मंडी की अंतिम बस में सवार होने पर बस अड्डे पर पहुंचा तो बस में सवार होने से पहले में बस अड्डे पर बने शौचालय में पेशाब करने गया। तभी किसी ने तरल पदार्थ फेंका। मैं समझा किसी ने पानी फेंका है, लेकिन कुछ ही पलों बाद जलन होने लगी। मैंने देखा मेरी कमीज जल चुकी थी। मुझसे कुछ दूरी पर मौजूद मेरे चचेरे भाई के हाथ और पांव पर भी छींटे पड़े, जिससे वह भी मामूली रूप जख्मी हो गया। हम दोनों अस्पताल आए। यहां तैनात पुलिस को जानकारी दी तो एसएचओ फारूक अहमद और एसआई रजत पुलिस दल के साथ अस्पताल पहुंचे और पूछताछ करने के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed