फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   crime

मेंढर में आम लोगों की स्र्तकता और सुरक्षाबलों की तुरन्त कारवाही से बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
crime
पुंछ। मेंढर सब डिवीजन में रविवार को लोगों की सतर्कता और सुरक्षा बलों की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। रविवार दोपहर मेंढर सब डिवीजन मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर मेंढर गोल्ड सड़क मार्ग के किनारे कुछ लोगों ने पॉलिथीन में खाकी रंग की टेप से कवर किए बड़े से टिफिन जैसी कोई संदिग्ध वस्तु देखी। इस बारे में तुरंत पुलिस और क्षेत्र में तैनात सेना की आरआर बटालियन के अधिकारियों को जानकारी दी। पुलिस और सेना ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंच कर क्षेत्र की घेराबंदी कर ली। इससे बड़ा हादसा टल गया। लोग संदिग्ध वस्तु को देखकर अनदेखा कर देते तो विस्फोट से बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि इससे पहले आतंकवाद के दौर में मेंढर में संदिग्ध रेडियो में विस्फोट से दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो चुके हैं। मेंढर में रविवार को पेश आई इस घटना के बाद अब आशंका होने लगी है कि नियंत्रण रेखा के उस पार मौजूद आतंकियों के आकाओं की एक बार फिर पुंछ खासकर मेंढर सब डिवीजन क्षेत्र की शांति को भंग करने की मंशा है। इसके लिए वह इस तरफ मौजूद अपने मददगारों को सक्रिय कर किसी अनहोनी घटना को अंजाम देने के प्रयास में लगे हैं।
विज्ञापन

मेंढर की घटनाओं से साफ प्रतीत होता है कि आतंकी पिछले डेढ़ दशक से शांत चल रहे जिले कर माहौल बिगाड़ने की फिराक में हैं। पिछले माह जिले के पोशाना में दो आतंकी ढेर किए गए थे, जबकि एक पकड़ा गया। बालाकोट से आतंकियों के तीन मददगार गिरफ्तार किए गए। इन्हीं की निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार एवं गोलाबारूद बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed