{"_id":"5ed7e05f8ebc3e90a0750020","slug":"crime-poonch-news-jmu211364279","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। मंडी तहसील के गांव धड़ा फतेहपुर में सनसनी खेज मामला सामने आया। पुलिस ने एक पिता को नाबालिग बेटी की हत्या के आरोेप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पिता की पहचान रियाज अहमद के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मंडी थाने में धारा 302 में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पिता की निशानदेही पर मजिस्ट्रेट के आदेश पर नाबालिग बेटी का शव कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के बाद रिश्तेदारों के हवाले कर दिया है।
जानकारी के अनुसार मंडी तहसील के गांव धड़ा फतेहपुर निवासी रियाज अहमद ने चंद रोज पहले 13 वर्षीय बेटी कुलसूम अख्तर के लापता होने की गांव में खबर उड़ाने के साथ ही मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो रियाज अहमद की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इस पर मंगलवार देर शाम को रियाज को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पुलिस की सख्ती पर उसने स्वीकार किया कि उसने ही दिन पहले अपनी बेटी की हत्या कर उसके शव को गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया था। पिता द्वारा नाबालिग बेटी की हत्या कर उसके शव को दफना देने की वारदात का खुलासा होने के बाद एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी हेडक्वार्टर और एसएचओ मंडी की अगुवाई में पुलिस ने मजिस्ट्रेट के आदेश पर शव को कब्र से निकलवाने के बाद कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव रिश्तेदारों को सौंप दिया। पिता द्वारा नाबालिग बेटी की हत्या के पीछे की वजह का खुलासा तो नहीं हो पाया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि इससे पहले आरोपी के एक पुत्र और पत्नी की भी संदिग्ध परिस्थितियों में पहाड़ से गिर कर मौत होने की चर्चा काफी समय तक चली थी, लेकिन तब कुछ कार्रवाई नहीं हुई थी।