{"_id":"631508bb4ec0b816ac54fd67","slug":"crime-news-poonch-news-jmu267351913","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी में सैन्य अस्पताल में उपचार के दोरान मारे गए पाकिस्तानी आतंकी का शव चक्कां दा बाग से भेजा जाएगा उस पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी में सैन्य अस्पताल में उपचार के दोरान मारे गए पाकिस्तानी आतंकी का शव चक्कां दा बाग से भेजा जाएगा उस पार
विज्ञापन
पुंछ। नौशेरा सेक्टर से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करते समय सेना की गोलीबारी में घायल होने के बाद पकड़े गए आतंकी तबराक हुसैन की सैन्य अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। सोमवार को चक्कां दा बाग के रास्ते उसके शव को पाकिस्तान भेजा जाएगा।
सूत्रों के अनुसार सेना की तरफ से सभी प्रकार की कानूनी औपचारिकता पूरी होने के बाद शव को पुलिस प्रशासन राजोरी के सहयोग से रविवार देर रात को पुंछ जिले के सुरनकोट उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर सुबह शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे चककां दा बाग के रास्ते पाकिस्तानी सेना के हवाले किया जाएगा।
सूत्रों की मानें तो अभी इस बात का कोई पक्का नहीं है कि पाकिस्तानी सेना इस आतंकी के शव को स्वीकार करेगी या नहीं। हालांकि भारतीय सेना की तरफ से शव को उसके परिजनों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। नाममात्र संभावना है कि पाकिस्तानी सेना शव को स्वीकार करेगी। क्योंकि इससे पूर्व कारगिल युद्ध हो, मुंबई आतंकी हमला अथवा जम्मू कश्मीर में मारे जाने वाले अन्य पाकिस्तानी आतंकियों के शवों को पाकिस्तान ने लेने में हामी नहीं भरी है।