{"_id":"62056e17a4cbc176c9451670","slug":"crime-news-poonch-news-jmu2535800137","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ से गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ से गिरने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। जिले के मेंढर सब डिवीजन की मनकोट तहसील के उछाद में जंगल से लकड़ियां लेकर लौटते समय पहाड़ से फिसल कर खाई में गिर जाने से एक युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गांव उछाद नाबना निवासी 25 वर्षीय मंजूर हुसैन पास के जंगल से खाना बनाने के लिए लकड़ियां बीन कर लौट रहा था। इस दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया, जिससे वह खाई में जा गिरा।
स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने गंभीर हालत में खाई से निकाल कर निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसकी सूचना मिलने पर मनकोट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उपजिला अस्पताल मेंढर पहुंचाया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। इस घटना से गांव उछाद में शोक की लहर दौड़ गई। वीरवार देर शाम सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में मृतक को सपुर्दे खाक कर दिया गया।