{"_id":"6807f8b79e9585f21107422d","slug":"crime-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-103730-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: मुगलरोड पर बढ़ाई सुरक्षा, अतिरिक्त सुरक्षाबल किए तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: मुगलरोड पर बढ़ाई सुरक्षा, अतिरिक्त सुरक्षाबल किए तैनात
विज्ञापन
पुंछ। कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों की ओर से पर्यटकों पर किए गए कायराना हमले के बाद मंगलवार शाम को मुगलरोड पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
इसके चलते मुगलरोड पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है। इस बीच एएसपी मोहन शर्मा स्वयं मुगलरोड पर पहुंचे और पोशाना से पीर की गली के बीच सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही मार्ग पर यात्रा कर रहे यात्रियों से मुलाकात की। वहीं सुरक्षाबलों के जवानों से मुलाकात कर उन्हें पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि रामबन में बादल फटने के बाद जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण
कश्मीर की तरफ से सभी वाहनों को मुगलरोड के रास्ते ही छोड़ा जा रहा है। इसके चलते मार्ग पर वाहनों की आवाजाही चार गुणा बढ़ गई है। ऐसे में जाम की स्थिति भी उत्पन हो रही है। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए यात्रियों की सुरक्षा को सुनिचित बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।