{"_id":"661475c8a601cb75f103e114","slug":"crime-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-101378-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: पुलिस ने कुछ घंटों में चोरी का मामला सुलझाया, आरोपी को पकड़ बरामद की बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: पुलिस ने कुछ घंटों में चोरी का मामला सुलझाया, आरोपी को पकड़ बरामद की बाइक
विज्ञापन
-झलास चौक में दुकान से चुराया सामान भी किया बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। पुलिस नेे सोमवार को कुछ ही घंटों में चोरी का मामला सुलझाकर आरोपी को पकड़कर उसकी निशानदेही पर चोरी के मोटरसाइकिल सहित अन्य चोरी का सामान बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार 8 अप्रैल को मोहम्मद सज्जाद निवासी दारा धुलियां, हवेली ने पुलिस पोस्ट झलास में मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुंछ पुलिस ने मामला दर्ज कर एसएसपी युगल मनहास के निर्देश पर जांच आईसी पुलिस पोस्ट झुलास राहुल अंगराल को सौंपी। जांच के दौरान कुणाल सिंह जामवाल, डीएसपी मुख्यालय कुलदीप कुमार शर्मा एवं एएसपी मुशीम अहमद ने कुछ ही घंटों के भीतर एक आरोपी मोहम्मद माशूक निवासी दारा धुलियां, तहसील हवेली पुंछ को गिरफ्तार कर लिया। उसके खुलासे पर चोरी की बाइक बरामद कर ली गई है। कुछ खाने का सामान भी बरामद किया है, जो आरोपी ने झलास चौक पर विनोद बाली निवासी झलास की दुकान से चुराया था। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

शिवबाबू त्रिपाठी।

शिवबाबू त्रिपाठी।
विज्ञापन