फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   crime,murder,two arrest,punch news

पति की हत्या के आरोप में पत्नी के साथ प्रेमी गिरफ्तार

विज्ञापन
crime,murder,two arrest,punch news
पुंछ। मेेंढर पुलिस ने एक माह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में हुई व्यक्ति की मौत का मामला सुलझाने का दावा करते हुए हत्या के आरोप में पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार व्यक्ति की मौत के पीछे का मुख्य कारण उसकी पत्नी के अवैध संबंध थे। मंगलवार दोपहर को एसडीपीओ मेंढर जाहिर अब्बास जाफरी ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में बताया कि दो अक्तूबर को ताहिर महमूद (38) पुत्र मोहम्मद सदीक निवासी गुरसाई का शव संदिग्ध परिस्थितियों में धारघलून क्षेत्र से मिला था। मेंढर उपमंडल के गुरसाई पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसमें कई प्रकार के साक्ष्यों की जांच और तकनीकी सहयोग से सामने आया कि एक सोची-समझी साजिश के तहत उक्त व्यक्ति की हत्या की गई है। गुरसाई थाने में धारा 174 को बदल कर एफआईआर नंबर 115/2021 दर्ज कर आईपीसी की धारा 306, 111 और 34 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ का कहना है कि अभी मामले की जांच जारी है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस वारदात में और भी कई खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed