फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   corona virous

कोरोना योद्धा डाकटर मीनाक्षी कपूर

विज्ञापन
corona virous
ヤपुंछ की कोरोना योदाヤ - फोटो : POONCH
पुंछ। कोरोना को हाराने के लिए जिले में भी बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के लोग दिन रात लगे हुए हैं। उनमें पुंछ नगर निवासी डॉक्टर मीनाक्षी कपूर भी शामिल हैं। वह राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में डेंटल सर्जन हैं। परंतु जबसे कोराना से लड़ने के लिए अस्पताल प्रशासन की तरफ से क्वारंटीन वार्ड स्थापित करने और उनकी व्यवस्था हेतु चिकित्सकों की सेवाएं लेनी शुरू की गई तो मीनाक्षी कपूर ने स्वेच्छा से इस कार्य में योगदान देने का कदम उठाया।
विज्ञापन

इसके बाद वह लगातार इस कार्य में लगी हैं। जहां पर अस्पताल के क्वारंटीन वार्ड में भर्ती मरीजों की देखभाल करने समय-समय पर उनकी जांच करने का काम बखूबी निभा रही हैं। अस्पताल के निकट घर होने के बावजूद भी वह इन दिनों बिना ड्यूटी समाप्त किए कभी घर नहीं जाती हैं। हालांकि जिले में कहीं पर भी अभी तक कोई कोराना संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। फिर भी क्वारंटीन में रखे गए लोगों की देखभाल करते हुए किसी प्रकार के खतरे की संभावना को लेकर मीनाक्षी का कहना है कि देश एवं दुनियां भर में इस समय डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ के सैकड़ों लोगों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए केवल इसलिए जान दे दी है, क्योंकि हमारा प्रोफेशन लोगों की जान बचाने में अपनी जान लगाने का है। यही सोचकर में भी अन्य साथियों के साथ स्वेच्छा से कोरोना की जंग में भाग लेने के लिए आगे होकर आई हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed