फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   corona

राजासुखदेव सिंह जिला अस्पताल और उपजिला अस्पताल में पहले दिन 2सो स्वास्थयकर्मियों का टीकाकर्ण किया गया

विज्ञापन
corona
पुंछ। जिले में कोरोना से बचाव के टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। इसके लिए राजा सुखदेव सिंह और उप जिला अस्पताल सुरनकोट में विशेष कोरोना टीकाकरण केंद्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में पहले दिन करीब दो सौ स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए। जबकि इस अवसर पर लोगों को टीवी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से दिल्ली से टीकाकरण के उद्घाटन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 10.30 बजे जिले में भी कोरोना टीकाकरण का उद्घाटन समारोह आयोजित कराया गया। इसका मुख्य कार्यक्रम नगर जिला अस्पताल में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता सीएमओ डॉ. गुलाम अहमद मीर और सुपरिंटेंडेंट डॉ. मुश्ताक हुसैन ने की। उपायुक्त राहुल यादव मुख्य अतिथि रहे। उपायुक्त ने बताया कि जिले के दो स्थान राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल और उपजिला अस्पताल सुरनकोट में टीकाकरण केंद्र बनाया गया। जहां सौ-सौ स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए हैं। इसके बाद अब अन्य दो उपजिला अस्पतालों मंडी एवं मेंढर सहित कुल 48 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जा रहा है। इसके बाद अन्य प्रथम पंक्ति में शामिल पुलिस, सेना, अर्द्ध सैनिक बलों, सफाई कर्मियों और आंगनबाड़ी कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मोहम्मद सवालिया ने लगवाया कोरोना का पहला टीका
लोगों का किया आह्वान, अफवाहों में न आकर टीका लगवाने को आगे आएं
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। कोरोना का टीकाकरण अभियान शनिवार को चलाया गया। इस दौरान राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में सीनियर आपरेशन थियेटर असिस्टेंट मोहम्मद सवालिया जिले में टीका लगवाने वाले पहले व्यक्ति बने। उन्होंने खुशी-खुशी टीका लगवाया। जबकि सीनियर फार्मासिस्ट मोहिंदर सिंह टीका लगवाने वाले दूसरे व्यक्ति बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीका लगवाने के बाद मोहम्मद सवालिया और मोहिन्दर सिंह ने कहा कि हम सरकार का धन्यवाद अदा करते हैं, जिसने देश में ही कोरोना का टीका विकसित कराने के साथ ही सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण कराया है। दोनों ने सभी लोगों का टीका लगवाने आह्वान करते हुए कहा कि अफवाहों में न आएं और अपने और अपने परिवार की जान बचाने के लिए टीका लगवाने के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed