फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   corona hotspot

पुलिस जवानों को स्वस्थ्य रखने के लिए मार्च और खेल मुकाबले आयोजित कराए

विज्ञापन
corona hotspot
पुंछ। प्रधानमंत्री के फिट इंडिया अभियान को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को पुलिस की तरफ से जवानों एवं अधिकारियों को स्वस्थ एवं फिट रखने के लिए नगर से गांव नंगाली साहब तक करीब छह किलोमीटर लंबे पैदल मार्च का आयोजन किया गया। मार्च के समाप्त होने पर गांव नंगाली में ही जवानों के बीच रस्साकशी जैसे खेल मुकाबले भी कराए गए।
विज्ञापन

सुबह करीब छह बजे पुलिस लाइन में सैकड़ों की संख्या में पुलिस जवान एवं अधिकारी एकत्र हुए। जहां से उन्होंने एसएसपी रमेश अंगराल, एसएसपी, डीएसपी डीआर, डीएसपी आपरेशन की अगुवाई में फिट इंडिया अभियान और लोगों को कोरोना से सुरक्षा हेतु जागरूक करने के लिए पैदल मार्च शुरू किया गया। पुलिस लाईन से शुरू हुआ पैदल मार्च जब गांव नंगाली साहब पहुंचा तो वहां पर पुलिस जवानों के बीच रस्साकशी मुकाबले कराए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएसपी रमेश अंगराल ने करते हुए जवानों को फिट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि हम लोगों पर काम बोझ रहता है। समाज को भी हमसे काफी आशाएं हैं। ऐसे में हम सबको अपना स्वास्थ्य एवं फिट रखना चाहिए। इसके लिए हमें अपने काम के बोझ के साथ ही शारीरिक कसरत जरूर करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed