फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   construction work

पुंछ में विकास कार्यों पर भी कोरोना की मार,बेतार नदी पर पुल के निर्माण की गति हुई धीमी

विज्ञापन
construction work
पुंछ। पुंछ के लोग इस बात से परेशान हैं कि उनके जिले में पहले से चल रहे विकास कार्य न जाने कब पूरे होंगे। उनका कहना है कि लॉकडाउन ने लोगों की जिंदगियों को ही नहीं, बल्कि विकास की गति को भी थाम दिया है। हालांकि, इस बारे में जिला प्रशासन का मानना है कि कोरोना महामारी से विकास कार्यों पर कोई असर नहीं पड़ा है। इसके लिए सरकार ने अलग गाइड लाइंस जारी कर रखी हैं। अधिकारियों का इतना जरूर मानना है कि कोरोना महामारी के चलते कुछ विकास कार्यों की गति धीमी जरूर हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुंछ में बेतार नदी पर गांव दलान और दिगवार के बीच बनने वाले पक्के पुल के निर्माण कार्य पर कोरोना का असर साफ दिखाई दे रहा है। गांव दिगवार निवासी सुनील कुमार, विपन शर्मा, दलान निवासी मोहम्मद फजल, मोहम्मद बशीर का कहना है कि वर्ष 2014 में बेतार नदी पर बना झूला पुल बाढ़ में बह गया था। इसके बाद गत वर्ष पक्के पुल का निर्माण शुरू कराया गया। शुरुआत में काम काफी तेजी से चल रहा था लेकिन कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन के बाद पुल का निर्माण कार्य काफी सुस्त हो गया। हफ्ते में एक दो दिन ही काम हो रहा है। ऐसा लगता है कि अगले वर्ष पूर्ण होने वाला पुल कुछ और महीनों की देरी से पूरा।
विज्ञापन

उधर, जिले के गांव चंडक से मंडी तहसील में श्रीबुड्डा अमरनाथ मंदिर तक सड़क को चौड़ा करने का काम पिछले तीन वर्षों से जारी है। अभी कुछ दिनों पहले इस सड़क पर तारकोल बिछाने का काम शुरू हुआ है। करीब 12 किलो मीटर लंबी इस सड़क पर तारकोल बिछाने के काम को अंजाम दे रहे ठेकेदार मोहम्मद रफीक का कहना है कि अगस्त तक तारकोल बिछाने का काम पूरा हो पाएगा, क्योंकि कोरोना महामारी के चलते उन्हें काम के लिए पर्याप्त मजदूर नहीं मिल रहे हैं। हालांकि, जिला विकास आयुक्त के प्रयासों से कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी उपायों को अपनाते हुए काम शुरू किया, लेकिन काम पूरी गति से नहीं चल पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में जब अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त बिशारत हुसैन से बात की गई तो उनका कहना था कि जिले में सभी विकास कार्य जारी हैं। सरकार की तरफ से विकास कार्यों को जारी रखने के लिए अलग से निर्देश दिए गए हैं। इसके कारण किसी विकास कार्य पर कोई मार नहीं पड़ी है। कहीं किसी काम की गति धीमी होना संभव है। लेकिन, सभी कार्य अपने समय पर पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed