{"_id":"bb492f354b64f73cf9d18bf32629710e","slug":"communication-service-stop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन पुंछ में ठप रही संचार सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन पुंछ में ठप रही संचार सेवा
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में पिछले चार दिनोें से ठप रही बीएसएनएल की संचार सेवाओं पर पुंछ यूथ क्लब के सदस्यों ने नगर स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने विभाग पर उपभोक्ताओं के अधिकारों से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर संचार सेवाएं पूरी तरह बहाल न हुईं तो वह इस मामले को उपभोक्ता न्यायालय में ले जाएंगे।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर बाद ढाई बजे नगर के बस अड्डे के समीप स्थित बीएसएनएल कार्यालय और एक्सचेंज के बाहर पुंछ यूथ क्लब के बैनर तले दर्जनों की संख्या में युवा एकत्र हुए।
विज्ञापन
उन्होंने बीएसएनएल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक चले इस प्रदर्शन में विशाल कुमार, मिंटू सिंह, संजीव कुमार, निशू आदि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आए दिन यहां मोबाइल नैटवर्क बंद रहता है, लैंड लाइन और इंटरनेट सेवाएं ठप रहती हैं।
संचार सेवाएं ठप होने से बैंकों का काम भी प्रभावित हुआ है। अधिकतर लोग पैसे निकालने के लिए एटीएम गए, लेकिन एटीएम के भी जवाब दे जाने से लोगों को बेहद परेशान होना पड़ा।