{"_id":"660f12121d9da8d04e061747","slug":"chinise-drone-poonch-news-c-165-1-sjam1004-101358-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: पाकिस्तान चीन ड्रोन से इस पार भेज रहा हथियार और नशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: पाकिस्तान चीन ड्रोन से इस पार भेज रहा हथियार और नशा
विज्ञापन
पुंछ। पाकिस्तान पिछले दो-तीन वर्षों से जम्मू कश्मीर में आतंकियों को हथियार एवं मादक पदार्थों को भेजने के लिए ड्रोन का प्रयोग कर रहा है। सेना एवं सुरक्षाबलों ने कई बार पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन मार गिराने के साथ ही हथियार एवं मादक पदार्थ बरामद किए हैं। वहीं अब पाकिस्तान की तरफ से नियंत्रण रेखा के इस पार जम्मू कश्मीर विशेष तौर पर राजोरी-पुंछ में आतंकियों के लिए हथियार, रुपये और मादक पदार्थों को भेजने के लिए चीन निर्मित ड्रोन का प्रयोग किया जा रहा है। ये ड्रोन आकार में काफी छोटे और अधिक ऊंचाई पर उड़ने के साथ भारी मात्रा में सामान ले जाने में सक्षम हैं। छोटे होने के कारण यह ड्रोन गोलीबारी से भी सुरक्षित बच कर निकल जाते हैं।
सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान ने चीन से बड़ी संख्या में ऐसे छोटे आकार के ड्रोन हासिल किए हैं। इनका ट्रायल पाकिस्तानी सेना, खूफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से पिछले दो तीन महीनों से लगातार किया जा रहा है। इसी के चलते इस वर्ष पुंछ जिले में अक्सर पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने की सूचनाएं मिल रही हैं। पिछले तीन महीनों में जिले में कम से कम सात ऐसी ड्रोन घुसपैठ की घटनाएं सामने आई हैं जिनमें ड्रोन को देखने के बाद सेना की तरफ से गोलीबारी भी की गई, लेकिन एक भी ड्रोन को मार गिराने में सफलता नहीं मिल पाई है।
पाकिस्तान की तरफ से प्रयोग में लाए जा रहे छोटे चीनी ड्रोन के ट्रायल का उदाहरण चंद रोज पहले पुंछ जिले के बगयालदरा क्षेत्र में देखने को मिला। यहां ड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पाकिस्तान निर्मित मंगला वनस्पति घी के एक एक किलो के दो पैकेट बरामद हुए थे जो चीनी ड्रोन की मदद से गिराए गए थे।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक चीन निर्मित यह छोटे ड्रोन काफी आधुनिक हैं। इनकी आवाज भी नाममात्र है और यह 20 से 25 किलो तक वजन उठा कर काफी उंचाई पर लम्बे समय तक उड़ान भर सकते हैं। इसके चलते ही अब पाकिस्तान की तरफ से आतंकियों के लिए हथियारों, पैसों और नशीली वस्तुओं की बड़ी खेप इन ड्रोन द्वारा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि पाकिस्तान की हर नापाक हरकत को नाकाम बनाने के लिए भारतीय सेना एवं अन्य सुरक्षाबल पूरी तरह सक्षम हैं।