फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Ceasefire violation

पाकिस्तानी गोला कमरे में फटा, परिवार बचा

विज्ञापन
Ceasefire violation
पुंछ। पाकिस्तान ने शुक्रवार रात को नियंत्रण रेखा पर कसबा और कीरनी सेक्टर में गोलाबारी कर सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। गोलाबारी में दो घरों को नुक सान पहुंचा है। एक गोला एक घर के कमरे में फटा। परिवार कमरे में न होने से बाल-बाल बचा। गोलाबारी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

गोलाबारी में गांव अप्पर कस्बा निवासी जमाल दीन और चौधरी वजीर मोहम्मद के दो मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पीड़ित वजीर मोहम्मद ने बताया कि शुक्रवार रात को एक पाकिस्तानी गोला उसके घर के एक कमरे में फटा। कमरे में कोई नहीं था, नहीं तो जानी नुकसान हो सकता था। वहीं, एक गोला जमाल दीन के घर के बाहर फटा। इससे घर की दीवारें और टीन की छत में कई सुराख हो गए। लोगों का कहना है कि सरकार ने क्षेत्र में बंकरों का निर्माण करवाया है, परंतु अभी और बंकरों के निर्माण की जरूरत है, ताकि लोग गोलाबारी के दौरान सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन

दिगवार सेक्टर में आधे घंटे दागे गोले
पुंछ। पाकिस्तानी सेना ने शनिवार शाम 6.20 बजे पुंछ जिले के दिगवार सेक्टर में भी सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर मोर्टार दागे। इस दौरान करीब आधे घंटे तक भारी गोलाबारी की। पाकिस्तान के दागे मोर्टार शैल पोठी और नक्कर कोट क्षेत्र में फटे हैं। हालांकि गोलाबारी से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल है। डर के मारे लोगों ने भाग कर घरों एवं अन्य सुरक्षित स्थानों पर पनाह ली। उधर समाचार लिखे जाने तक पाकिस्तानी सेना की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना की तरफ से कोई जवाब दिया नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांबा सेक्टर के मुठीझाड़ू गांव में भी तोड़ा संघर्ष विराम
सांबा। जम्मू संभाग के सांबा सेक्टर में शुक्रवार मध्य रात्रि को पाकिस्तान रेंजरों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस दौरान पाकिस्तान ने सांबा जिले के सीमावर्ती गांव मुठीझाड़ू को निशाना बनाते हुए रुक-रुक कर दो घंटों तक गोलीबारी की।

रक्षा सूत्रों के अनुसार सीमा पर सुरक्षा बांध बनाने की तैयारी चल रही है। इसी के तहत बई नाले पर पुल का निर्माण किया जाना है। शुक्रवार शाम को काम शुरू करने के लिए सामान लाया गया, लेकिन पुल का काम शुरू न करने देने के उद्देश्य से पाकिस्तान ने गोलीबारी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पहले भी इस नाले पर पुल का निर्माण शुरू किया था, लेकिन पाकिस्तान ने गोलीबारी करके काम बाधित कर दिया था। इसके बाद ठेकेदारों ने सामान उठा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed