फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Ceasefire violation

एलओसी पर जवाबी कार्रवाई में तीन पाकिस्तानी सैनिक ढेर

विज्ञापन
Ceasefire violation
पुंछ। नियंत्रण रेखा पर दो दिन की शांति के बाद शुक्रवार को एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने कसबा और कीरनी सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों में फायरिंग शुरू कर दी। सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सीमा पार कीरनी इलाके में तीन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। जबकि दो अन्य के जख्मी होने की सूचना है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके बाद सीमा पार से गोलाबारी बंद हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम छह बजे पाकिस्तानी सेना ने पहले बिना किसी उकसावे के गोलाबारी शुरू कर दी। शुरुआत में हल्के हथियारों का प्रयोग किया उसके बाद मोर्टार बरसाने शुरू कर दिए। सेना ने मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराय। सीमा पार से कई स्थानों पर धुंआ उठता नजर आया। गोलाबारी शुरू होते हुई लोगों ने भागकर घरों और बंकरों में पनाह लेकर अपनी जान बचाई। दोनों तरफ से करीब एक घंटे तक गोलाबारी जारी रही। बता दें, इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को इन्हीं क्षेेत्रों में गोलाबारी की थी।
विज्ञापन

आईबी पर सुरक्षा बांध का काम शुरू होते ही पाकिस्तान ने दागे गोले
हीरानगर। अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर करीब साढे़ सात घंटे गोलाबारी की। सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध का काम शुरू होते ही गोले दागने शुरू कर दिए। वीरवार रात साढे़ 10 बजे से लेकर शुक्रवार सुबह 5 बजे तक गोलाबारी कर बीएसएफ की कोठा पोस्ट को निशाना बनाया। पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने पप्पू चक, जगुआल पोस्ट से पहले मशीन गन से बीएसएफ की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश की। कुछ समय बाद मोर्टार के गोले दागने शुरू कर दिए। हालांकि गोलाबारी में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। गोलाबारी का बीएसएफ ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed