फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Ceasefire violation

पाकिस्तान ने पुंछ के रिहायशी इलाको में डेढ़ घंटे तक की गोलाबारी

विज्ञापन
Ceasefire violation
पुंछ। नियंत्रण रेखा पर कुछ दिन की शांति के बाद बुधवार को एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने जिले के कसबा और कीरनी सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों में करीब डेढ़ घंटे तक गोलाबारी की। इससे पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया। सेना की तरफ से भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया गया। गोलाबारी में कहीं पर भी किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन कुछ दिनों की शांति के चलते क्षेत्र में खेतों में फसल कटाई का काम कर रहे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह 10.40 बजे पाकिस्तानी सेना ने कस्बा और कीरनी सेक्टर में सेना की चौकियों और ग्रामीण क्षेत्रों को निशाना बनाकर पहले हल्के हथियारों से गोलीबारी शुरू की और कुछ ही पलों के बाद मोर्टार बरसाने शुरू कर दिए। गोलाबारी शुरू होते ही सेना ने भी जवाबी गोलाबारी शुरू कर दी। इसके चलते पूरे क्षेत्र में मोर्टार के धमाके सुनाई देने लगे। जोकि डेढ़ घंटे तक सुनाई देते रहे। पाकिस्तानी सेना की तरफ से गोलाबारी किए जाने से परेशान क्षेत्र के किसानों का कहना है कि कुछ दिन से पाकिस्तानी सेना की तरफ से गोलाबारी नहीं की जा रही थी। जो हमें मक्की, धान और घास की कटाई करने का मौका मिल गया, लेकिन आज फिर गोलाबारी से काम रुक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed