{"_id":"5f1f3c1e8ebc3e637f2bbc42","slug":"ceasefire-violation-poonch-news-jmu2152686134","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के तीन सैनिक ढेर, आठ घायल, कई चौकियां तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान के तीन सैनिक ढेर, आठ घायल, कई चौकियां तबाह
विज्ञापन
पुंछ। पाकिस्तान ने सोमवार को नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का फिर उल्लंघन किया। चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोले दागे गए। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान पड़ा है। उसके कम से कम तीन सैनिक ढेर हो गए, जबकि आठ घायल हैं। कई चौकियां भी तबाह हुई हैं।
पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर मेंढर के मनकोट सेक्टर में सोमवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे से एक घंटे तक मोर्टार दागे। सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया तो दूसरी तरफ से गोलाबारी थम गई। रात में दस बजे पाकिस्तान की ओर से मेंढर सेक्टर में दोबारा गोलाबारी शुरू कर दी गई। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में पीओके में हाजीपीर, छंब तथा रखचिकड़ी सेक्टर में पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इन्हीं सेक्टर की चौकियों से गोलाबारी की जा रही थी। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान तीन सैनिक मारे गए। आठ घायल हैं। कई चौकियों से आग की लपटें भी निकलते देखी गईं।
रविवार को भी पाकिस्तान ने मेंढर सब डिवीजन के बालाकोट सेक्टर में गोलाबारी की थी।
-------
आईबी पर गोलाबारी में घर क्षतिग्रस्त
हीरानगर। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में रविवार रात लगभग साढ़े पांच घंटे तक की गई पाकिस्तानी गोलाबारी में कुछ घर क्षतिग्रस्त हो गए और एक मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया। दहशत में आए लोगों ने सुरक्षित स्थानों और बंकरों में शरण लेकर जान बचाई। बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया। रविवार रात करीब ग्यारह बजे शुरू गोलाबारी सोमवार सुुबह 4:30 बजे तक जारी रही। इस दौरान बीएसएफ की चांदवा पोस्ट के साथ ही करीबी गांव चक चंगा को भी निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
गोलाबारी में गांव के रणबीर कुमार के घर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। एक गोली घर के मुख्य दरवाजे की जाली भेद कर निकल गई। गनीमत रही कि उस समय घरवाले बंकर में चले गए थे, इसलिए बड़ा हादसा बच गया।