फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   ceasefire violation

पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर, कसबा और कीरनी में की गोलाबारी

विज्ञापन
ceasefire violation
पुंछ। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को एक बार फिर शाहपुर, कसबा और कीरनी में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर मोर्टार और यूनिवर्सल मशीनगन से गोलाबारी की। इससे नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे जिले के कसबा और कीरनी में गोलाबारी शुरू कर दी। देर शाम तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी रही। धमाके कई किलोमीटर तक सुनाई दिए। गोलाबारी में कहीं पर भी किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का सेना की तरफ से भी उसी क्रम में जवाब दिया गया। रमजान का पाक महीना होने के बावजूद पाकिस्तानी सेना की तरफ से की जा रही गोलाबारी से बचने के लिए लोगों को घरों अथवा बंकर में पनाह लेनी पड़ रही है। गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार रात को भी पाकिस्तानी सेना ने बालाकोट और मनकोट में कई घंटे गोलाबारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed