{"_id":"5f20869b8ebc3e639e0b5336","slug":"ceasefire-vioaltion-poonch-news-jmu2153479175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने एलओसी पर दागे गोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने एलओसी पर दागे गोले
विज्ञापन
पुंछ। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को जिले के दिगवार और कसबा सेक्टर में सैन्य चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों में करीब दो घंटे तक मोर्टार से गोलाबारी की। इससे नियंत्रण रेखा से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। सेना की तरफ से भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया गया। लगातार आठवें दिन पाकिस्तान ने एलओसी पर गोले बरसाए हैं। एक सप्ताह में 20 से अधिक घटनाएं हुईं। सोमवार को जवाबी कार्रवाई में पुंछ के उस पार पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। उसके तीन सैनिक मारे गए थे, जबकि आठ घायल हुए थे। कई चौकियां तबाह हो गई थीं। पाकिस्तान ने कुपवाड़ा में भी एलओसी पर गोले बरसाए हैं।
सुबह करीब साढ़े नौ बजे पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर दिगवार और कसबा सेक्टर में सैन्य चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों में गोलाबारी की। इस दौरान मोर्टार दागे गए। सेना की तरफ से भी उसी क्रम में जवाब दिया गया। इसके चलते करीब दो घंटे बाद दोनों तरफ से गोलाबारी थम गई। उधर, अचानक गोलाबारी होने से घरों के बाहर खेतों अथवा गांव में मौजूद ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पनाह लेनी पड़ी। सेना की तरफ से पाकिस्तानी सेना की उन चौकियों पर मोर्टार बरसाए गए जहां से पाकिस्तानी सेना गोलाबारी कर रही थी। ज्ञात हो कि पाकिस्तान ने एलओसी पर राजोरी व पुंछ जिले में पिछले सप्ताह मंगलवार से रविवार को गोलाबारी की। इसके साथ ही सोमवार को बालाकोट, सुंदरबनी, नौशेरा, कसबा, कीरनी, मेंढर, मनकोट, दिगवार व कृष्णाघाटी तथा आईबी पर कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में गोले दागे।
खेतों से भागकर घरों में लेनी पड़ी शरण
दिगवार के ग्रामीण सुनील कुमार, पंकज शर्मा, मोहम्मद यूसुफ आदि का कहना है कि मंगलवार को हम लोग खेतों में काम कर रहे थे कि अचानक पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार दागने शुरू कर दिए। सभी ने भाग कर घरों के अंदर शरण ली। पाकिस्तान आए दिन उनके गांवों को निशाना बना रहा है।
विज्ञापन
--कुपवाड़ा में भी बरसाए गोले
कुपवाड़ा जिले के माछिल व गुगलधार सेक्टर में मंगलवार दोपहर पाकिस्तान ने मोर्टार और अन्य हथियारों से गोलाबारी की। इसमें किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है।
हीरानगर में गोलाबारी से दो घरों को पहुंचा नुकसान
पाकिस्तान ने सोमवार रात 11 बजे से तड़के 3 बजे तक दागे गोले
हीरानगर। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। सोमवार रात 11 बजे से सुबह करीब 3 बजे तक गोलाबारी की। पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने पप्पू चक पोस्ट से गोलाबारी कर बीएसएफ की चंदवां पोस्ट और उसके आसपास के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। इस दौरान चक चंगा के रणवीर सिंह और सोमदत्त के घर की दीवार को नुकसान पहुंचा। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। संवाद