फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Cease Fire Violation by Pakistan in Qasba, Kerni and Dhokri

पाकिस्तानी सेना ने कस्बा,कीरनी एंव डोकरी में गोलाबारी,भारतीय सेना ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Cease Fire Violation by Pakistan in Qasba, Kerni and Dhokri
पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर ग्रामीण क्षेत्रों में पाकिस्तानी गोलीबारी में उठता धुआं - फोटो : AMAR UJALA
पुंछ।ंबुधवार को दूसरे दिन भी पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उलंघन करते हुए अपनी चोकियो राजा, बोधि या आदि से जिले के कस्बा,कीरनी व डोकरी सैंकटरों में भारी गोलाबारी की गई।जिस दोरान पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना की चोकियों के साथ ही करीब आदा दर्जन गांव के रिहाईशी इलाकों को निशाना बना कर घंटों मोर्टारों गोलाबारी की जिससे उठने वाले धमाकों की आवाजों से कई किलो मीटर का इलाक घूंझता रहा ।जबकि नियंत्रण रेखा से सटे कस्बा,कीरनी,माल्टी,बनवत,डोकरी,मदारी और बांडीचेचियां जैसे इलाकों में दैहशत का माहोल बन कर रह गया।रमजान का पाक महीना होने के बावजूद पाकिस्तानी सेना की तरफ से की जा रही इस गोलाबारी से बचने के लिए लोगों को अपने घरों अथवा बंकरों में पनाह लेनी पड़ी रही है।पाकिस्तानी सेना की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना की तरफ से भी उसी क्रम में मुंह तोड़ जवाब दिया गया।जिसके चलते समाचार लिखे जाने तक दोनों तरफ भारी गोलाबारी जारी थी।इस गोलाबारी में कहीं पर भी किसी प्रकार को कोई जान माल का नुकसान होने का कोई समाचार प्राप्त नहीं हुआ था।प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने आज दूसरे दिन भी देर शाम करीब 5.15बजे जिले के कस्बा,कीरनी के साथ ही डोगरी क्षेत्र में अचानक भारी गोलाबारी शुरू कर दी।जिसका भारतीय सेना की तरफ से भी उसी क्रम में जवाब देना शुरू कर दिया गया।इस बीच शाम 7.10 बजे पाकिस्तानी सेना ने मनकोट व मेंढर में गोलीबारी शुरू कर दी।गोरतलब हैकि इससे पहले कल दोपहर को भी पाकिस्तानी सेना ने इन्हीं क्षेत्रों में कई घंटों तक गोलाबारी की थी।जिसका भारतीय सेना ने भी उसी क्रम में मुंह तोड़ जवाब दिया था गया था।सूत्रों की माने तो पाकिस्तानी सेना की इस नपापाक हरकत के पीछे पिछले काफी समय से नियंत्रण रेखा के उस पार डेरा डाले कोरोना संक्रामित आतंकियों को इस तरफ घुसपैठ कराने का प्रयास करना है क्योंकि कई संक्रामित आतंकियों की हालत काफी नाजुक है जो पाकिस्तानी सेना के लिए सरदर्द बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed