{"_id":"60d8c49e8ebc3e3bb07efbfe","slug":"business-poonch-news-jmu238260348","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में सख्ती से जारी रहा वीकएंड लाकडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में सख्ती से जारी रहा वीकएंड लाकडाउन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। जिले में रविवार को वीकें ड लॉकडाउन जारी रहा। इस दौरान जिले में सभी बाजार एवं सरकारी कार्यालय पूरी तरह बंद रहे। सड़क से ज्यादातर सवारी गाड़ियों सहित सभी प्रकार का यातायात नदारद रहा। लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस की तरफ से जगह-जगह मुख्य मार्गों पर कंटीले तार डाल कर विशेष नाके लगाए गए थे।
नगरों एवं कस्बों की तरफ आने वाले वाहनों को रोक कर उनमें सवार लोगों की जांच कर उनसे लॉकडाउन में आवाजाही करने की सरकारी अनुमति मांगी जा रही थी। जिन लोगों के पास किसी प्रकार की कोई सरकारी अनुमति नहीं थी, उन्हें वहीं से लौटाया जा रहा था। उधर इस दौरान नगर में भी उन्हीं लोगों को आने जाने दिया जा रहा था, जिनके पास जिला प्रशासन की तरफ से जारी पास मौजूद थे।
गौरतलब है कि कई हफ्तों की ही तरह इस बार भी शुक्रवार को रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया था, जिसके चलते शुक्रवार को रात आठ बजे के पहले ही पुलिस की तरफ से दुकानों को बंद कराने के साथ ही हर तरफ अपने वाहनों से वीकेंड लॉकडाउन शुरू होने की मुनादी शुरू कर दी गई कर दी गई थी। लोगों को अगले दो दिन तक घरों में ही बंद रहने का आग्रह किया जाने लगा था। इसके चलते आज अधिकतर लोग घरों में ही बंद रहे।